Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान में हुई ऐसी बर्बादी! विदेशी अखबारों ने दिखाईं सैटेलाइट तस्वीरें

वायरल तस्वीरों में भारत के हमले से पाकिस्तान में हुई तबाही को दिखाया गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में पाकिस्‍तान के अंदर कई क्रेटर और क्षतिग्रस्त इमारतें दिखीं, आप भी देखिए…

Indian Strikes in Pakistan
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

भारत द्वारा पाकिस्तान पर हाल ही में किए गए हवाई हमलों की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्‍थाओं ने भी छापा है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि भारत की सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है.

सोशल मीडिया और कुछ समाचार प्लेटफॉर्म्स पर सामने आई तस्वीरों में एक क्षतिग्रस्त इमारत, रनवे पर क्रेटर और एक क्षतिग्रस्त हैंगर दिखाया गया है. भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे की सत्यता की जांच की.

पड़ताल में पाया गया कि ये तस्वीरें वास्तव में सैटेलाइट इमेजरी से ली गई हैं और इन्हें ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में प्रकाशित किया था. इन तस्वीरों में दिखाया गया नुकसान एक हवाई अड्डे और आसपास की संरचनाओं का है, जिसमें रनवे पर क्रेटर, एक क्षतिग्रस्त हैंगर और एक इमारत शामिल है.

भारत की सैन्य कार्यवाई से हुआ नुकसान

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ दोनों ने अपनी विश्लेषण रिपोर्ट में कहा कि यह नुकसान भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई का परिणाम है. हालांकि, भारत सरकार या रक्षा मंत्रालय की ओर से इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

दूसरी ओर, कुछ विशेषज्ञों ने इन तस्वीरों की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि सैटेलाइट इमेज को गलत तरीके से पेश किया जा सकता है और यह नुकसान किसी अन्य घटना, जैसे प्राकृतिक आपदा या पुरानी सैन्य कार्रवाई का परिणाम भी हो सकता है. इसके अलावा, पाकिस्तान की ओर से भी इस हमले की पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर: भूमि अधिग्रहण के लिए मंदिर निधियों के उपयोग को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital