देश

Operation Sindoor: भारत के वार ने PAK वायुसेना को “अंधा, सुन्न और लकवाग्रस्त” कर दिया, उसे 5 साल पीछे धकेला

भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 6 से 10 मई के दरमियान पाकिस्तान के खिलाफ अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई की, जिसने पाक वायुसेना को “अंधा, सुन्न और लकवाग्रस्त” कर दिया. यह ऑपरेशन विगत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस जघन्य आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

अब न्यूज एजेंसी ANI ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत की सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना लाचार हो गई थी. पाकिस्तानी वायुसेना को समझ में ही नहीं आ रहा था कि हमले का बचाव कैसे किया जाए.

बहावलपुर और मुरिदके में प्रभावी हमले

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी ठिकानों पर प्रारंभिक हमले किए, जिसके बाद पाकिस्तान ने चाइनीज और तुर्की मेड ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. लेकिन भारत की मल्टीलेयर वायु रक्षा प्रणाली ने इन्हें नाकाम कर दिया.

पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह हुए

9-10 मई की रात को भारतीय जेट्स और मिसाइलों ने चकलाला, सरगोधा, भोलारी और कराची सहित पाकिस्तान के कई हवाई अड्डों को निशाना बनाया. रैंपेज और स्काल्प मिसाइलों से लैस मिराज, राफेल और सुखोई-30 विमानों ने सटीक हमले किए, जिससे पाकिस्तान की रडार प्रणाली और कमांड सेंटर नष्ट हो गए.

600 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोनों को भी मार गिराया

सूत्रों के अनुसार, पाक वायुसेना का 20% बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ और कई युद्धक विमान नष्ट हुए. भारतीय सेना ने 600 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोनों को भी मार गिराया. पाकिस्तान की वायुसेना कमजोर पड़ने के कारण अपनी सीमा के भीतर ही उड़ान भरने को मजबूर हुई. अंततः 10 मई को पाकिस्तान ने संघर्षविराम की मांग की.

ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, बल्कि भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को भी दर्शाया.

यह भी पढ़िए — ऑपरेशन सिंदूर: सैन्य ताकत के प्रदर्शन के साथ सेना ने देश की तकनीकी और रणनीतिक स्वतंत्रता को भी रेखांकित किया

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

21 minutes ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

26 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

47 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

1 hour ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

2 hours ago