Urdu Conclave 2026

ऑपरेशन सिंदूर: सैन्य ताकत के प्रदर्शन के साथ सेना ने देश की तकनीकी और रणनीतिक कुशलता को भी रेखांकित किया

ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य और तकनीकी आत्मनिर्भरता को साबित किया. स्वदेशी ड्रोन और तकनीकों का उपयोग कर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाया, साथ ही वैश्विक नवाचार में अपनी पहचान बनाई.

Operation Sindoor
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Atmanirbhar Bharat: पिछले दिनों भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न केवल भारत की सैन्य ताकत को प्रदर्शित किया, बल्कि देश की तकनीकी और रणनीतिक स्वतंत्रता को भी रेखांकित किया.

इस ऑपरेशन के तहत भारत ने स्वदेशी रक्षा तकनीकों का सफलतापूर्वक उपयोग किया, जिसमें ड्रोन युद्ध और सूचना प्रबंधन की अहम भूमिका रही. यह अभियान भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शुरू हुआ, जिसमें भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को साफ तौर पर दिखाया.

वैश्विक मंच पर भारत की नई पहचान उभरकर आई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की पहल ने भारत को एक वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित किया है. ऑपरेशन सिंदूर ने स्वदेशी तकनीकों जैसे क्वांटम कंप्यूटिंग, एआई, और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति को दर्शाया.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धियां, जैसे चंद्रयान और गगनयान मिशन, भी इस आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं. सरकार के साथ-साथ उद्योग, शिक्षा जगत और स्टार्टअप्स ने मिलकर भारत को तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाया है.

यह कदम भारत को न केवल एक आर्थिक शक्ति, बल्कि एक रणनीतिक और तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read