देश

Operation Sindoor: वायुसेना के एयरसट्राइक में लश्कर के दो बड़े आतंकी अब्दुल मलिक और मुदस्सिर ढेर

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी. तब ही से पाकिस्तान के खिलाफ भारत से एक्शन की उम्मीद थी. मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इस ऑपरेशन के तहत वायुसेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों को रॉकेट बरसा कर तबाह कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के इस अटैक में पाकिस्तान में बैठा आतंकी मसूद अज़हर के परिवार के 10 सदस्यों और चार करीबी सहयोगियों के मारे जाने की खबर है.

इसके अलावा मुरीदके में मरकज तैयबा पर हुए हमले में लश्कर-ए-तैयबा के एचवीटी (हाई वैल्यू टेररिस्ट) अब्दुल मलिक और मुदस्सिर मारे गए. साथ ही लश्कर के दो और आतंकी वकास और हसन भी ढेर हुआ हैं.

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने हमले के बाद कहा कि ये केवल आतंकी ठिकानों को केंद्रीत कर एक सटीक और बिना उकसावे वाला हमला था. इसमें किसी भी सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं किया गया है. इस अटैक कै तुरंत बाद एनएसए अजीत डोभाल ने सउदी अरब, यूएई और रूस सहित कई अन्य देशों के एनएसए से बात की है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

ऑपरेशन के बाद कैबिनेट बैठक में आज पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई दी और भारतीय सेना की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने कहा कि ये तो होना ही था, पूरा देश हमारी और देख रहा था. ये देश के लिए गर्व का पल है. हमें हमारी सेना पर गर्व है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

4 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago