देश

यूपी विधानसभा सत्र में विपक्ष ने किया हंगामा, सीएम योगी ने दी नसीहत

सत्र शुरू होते ही राज्यपाल के अभिभाषण के समय विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि सदन को सुचारु चलाने की जिम्मेदारी विपक्ष की भी है, आपके सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे. बजट सत्र से पहले योगी ने ये क्लीयर कर दिया कि वो हर मुद्दे पर सार्थक बहस के लिए तैयार हैं. योगी ने कहा कि सदन को चर्चा का एक मंच बनाना चाहिए, विपक्ष अपनी हताशा और निराशा में चर्चा से भागता रहता है. विपक्ष को सार्थक चर्चा के लिए आगे आना चाहिए.

सीएम योगी ने कही ये बात

सीएम योगी ने कहा कि आज से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो रही है. राज्यपाल अभिभाषण देंगी और कल से राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा भी होगी. 20 फरवरी को सदन में उत्तर प्रदेश का वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया जाएगा. सत्र 18 फरवरी से 5 मार्च तक प्रस्तावित किया गया है. उत्तर प्रदेश के इतिहास में ऐसे बहुत कम अवसर आए हैं, जब इतने लंबे समय तक सत्र आहूत किया गया हो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले करीब 8 वर्षों में डबल इंजन वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास के जो मानक स्थापित किए हैं, वे अभूतपूर्व हैं. इसकी झलक अभिभाषण के साथ-साथ सदन के अंदर चर्चाओं के जरिए भी देखने को मिलती है. स्वाभाविक रूप से हताश और निराश विपक्ष इन मुद्दों पर चर्चा करने से भागने की कोशिश करता है और इसमें बाधाएं खड़ी करने की कोशिश करता है सदन की कार्यवाही में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है. अगर विपक्ष सार्थक चर्चा को आगे बढ़ाने में मदद करता है, तो मेरा अनुमान है कि यह सत्र बहुत अच्छा हो सकता है.”

सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने शुरु किया हंगामा

उधर, बजट सत्र शुरू होते ही अखिलेश की पार्टी के विधायकों ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. विधानसभा की सीढ़ियों में समाजवादी पार्टी के विधायक बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के आंकड़े जारी करने की मांग के साथ योगी सरकार को कई मुद्दे पर घेरा.

विपक्ष ने इन मुद्दों पर की है तैयारी

समाजवादी पार्टी महाकुंभ भगदड़, मिल्कीपुर उपचुनाव से लेकर जातीय जनगणना, संभल हिंसा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी करके सदन में पहुंचेगी. तो वहीं सीएम योगी भी विरोधियों के एक-एक हमले का सटीक जवाब देने के लिए तैयार हैं.

बजट सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के नेता अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंच गए. सपा विधान पार्षद आशुतोष सिन्हा साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे और कहा कि नैतिकता का अस्थि कलश लोकतंत्र के मंदिर में स्थापित करेंगे. मेरठ के विधायक अतुल प्रधान जंजीर में जकड़े हुए सत्र में पहुंचे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

3 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

5 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

7 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

8 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

42 minutes ago