देश

किस देश में पहली बार बनी थी रोटी? भारत की थाली में बनी पहचान

Origin of Roti: भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में रोटी हर दिन की थाली का हिस्सा है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोटी की शुरुआत कहां से हुई थी? किसने सबसे पहले इसे बनाया? चलिए जानते हैं रोटी की दिलचस्प कहानी.

रोटी का इतिहास

रोटी का इतिहास हजारों साल पुराना है और इसकी शुरुआत प्राचीन मिस्र से हुई थी. हाल ही में मिस्र में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम खुला है. यह म्यूजियम गीजा के पिरामिड से सिर्फ एक मील दूर है. इस म्यूजियम ने फिर से प्राचीन मिस्र की सभ्यता को सामने लाया है और बताया है कि मिस्रवासियों का योगदान सिर्फ कला और वास्तुकला तक सीमित नहीं था बल्कि खाने-पीने की चीजों में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई.

पहली रोटी किसने बनाई?

फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट की रिसर्चर डॉ. मनाल इज्जेदीन ने बताया कि प्राचीन मिस्रवासी दुनिया के पहले लोग थे जिन्होंने रोटी बनाई थी. उन्होंने ही रोटी बनाने का तरीका दुनिया को सिखाया था. आज यह रोटी अलग-अलग रूपों में पूरी दुनिया में खाई जाती है.

शहद निकालने वाले पहले लोग

इतना ही नहीं मिस्रवासी मधुमक्खियों से शहद निकालने वाले पहले लोग भी थे. उन्होंने शहद के छत्ते और केक बनाए जो आज भी लोकप्रिय हैं. मसूर की दाल का सूप भी उन्हीं की देन है जिसे पिरामिड बनाने वाले कारिगरों को प्रोटीन देने के लिए दिया जाता था.

प्राचीन मिस्र का स्वस्थ आहार

उनका आहार सब्जियों और मछली पर आधारित था जिससे उन्हें फुर्ती और अच्छा स्वास्थ्य मिलता था. वे तारो और लेट्यूस जैसी पत्तेदार सब्जियां खाते थे. उन्होंने सेब और अंगूर की खेती भी शुरू की और अंगूरों को सुखाकर किशमिश बनाई. भिंडी जैसे कई मिस्री व्यंजन आज भी फिरऔनी काल की याद दिलाते हैं.

तेल निकालने की तकनीक

तेल निकालने में भी मिस्रवासियों ने कमाल किया. उन्होंने अरंडी और जैतून का तेल निकाला, जिसे खाने और दवाईयों में इस्तेमाल किया जाता था.

रोटी भारतीय संस्कृति का हिस्सा

हालांकि भारत में रोटी सिर्फ एक भोजन नहीं बल्कि संस्कृति, परंपरा और रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा है. यहां चपाती का इतिहास भी हजारों साल पुराना है और यह धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी अहम रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

21 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

35 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago