देश

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाशिवरात्रि पर 11.69 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में हाजिरी लगाई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए थे. वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की देखरेख में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई थी. प्रातः काल से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लग गया था. सभी ने बाबा के दर्शन कर श्रद्धा से जलाभिषेक किया. महाशिवरात्रि पर काशी में जनसमुद्र उमड़ा रहा. वहां अभी भी श्रद्धालुओं का निरंतर आना जारी है.

लाखों श्रद्धालु पहुंच चुके थे बाबा के दर्शन करने

महाशिवरात्रि पर भी काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी रहा. भीड़ का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सुबह तक ही लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर लिया. जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई.

काशी में भी श्रद्धालुओं पर कराई थी पुष्पवर्षा

महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को भगवान शिव की नगरी काशी में योगी सरकार ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराकर इस अवसर को और भी भव्य बना दिया. श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाटों पर हुई इस पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया. योगी सरकार ने धार्मिक आस्था को सम्मान देने की परंपरा को कायम रखते हुए इस महत्वपूर्ण पर्व पर भी पुष्पवर्षा की व्यवस्था की. पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया.

छह लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दर

फरवरी मास में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का काशी विश्वनाथ धाम में निरंतर आना होता रहा. इनमें से कई तिथियों पर छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए. अन्य तिथियों में भी चार से पांच लाख श्रद्धालुओं का बाबा के धाम में आना जारी रहा. श्रद्धालुओं का काशी व विश्वनाथ धाम में आना निरंतर आना जारी है.

8 फरवरी- 6,21,307
10 फरवरी- 6,12,980
11 फरवरी- 7,19,225
12 फरवरी- 7,78,697
13 फरवरी- 8,26,194
14 फरवरी- 7,32,476
15 फरवरी- 6,39,465
16 फरवरी- 6,81,792
17 फरवरी- 7,04,349
19 फरवरी- 6,29,991
20 फरवरी- 6,11,029
22 फरवरी- 6,34,736
23 फरवरी- 6,96,658
26 फरवरी- 11,69,553

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

विलय पर विराम! अजित पवार के निधन के बाद खत्म हुई विलय की बात, सुप्रिया सुले ने साफ किया रुख

Supriya Sule: NCP-शरदचंद्र पवार की सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों गुटों के विलय की अटकलों…

13 minutes ago

बेकार कांच की बोतल से बनाएं खूबसूरत गमला, घर में उगाएं हरे-भरे पौधे

Glass Bottle Planter: घर में बेकार पड़ी कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय खूबसूरत…

19 minutes ago

राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स के लिए शुरू की नई योजना, बीमा के साथ हर शहर में बनेंगे रेस्ट जोन

Rahul Gandhi: तेलंगाना में राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गिग वर्कर्स के लिए…

20 minutes ago

मध्य प्रदेश के खरगोन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5 मापी गई

Earthquake In MP: मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.…

27 minutes ago

‘ला इलाहा इल्लल्लाह…’, बहू को जिताने के लिए बीजेपी के नेता पढ़ने लगे कलमा, होने लगी छीछालेदर

Rajendra Rathore Kalma: राजस्थान के चुरू में बहू के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता…

34 minutes ago

ORS के जनक डॉ. दिलीप महालनोबिस, नमक-चीनी के घोल से बचाईं करोड़ों जिंदगियां

प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप महालनोबिस ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान…

1 hour ago