एंप्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ईएसआईसी) से दिसंबर में 17.01 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं. इसके साथ ही 20,360 नई संस्थाओं ने पंजीकरण कराया है. यह जानकारी शुक्रवार को सरकार द्वारा दी गई.
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा कि दिसंबर के दौरान जोड़े गए कुल 17.01 लाख कर्मचारियों में से 8.22 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 48.35 प्रतिशत है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं.
यह आंकड़ा दिखाता है कि देश में बड़ी संख्या में नए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं.
पेरोल डेटा का लिंग-आधार पर विश्लेषण दिखाता है कि दिसंबर में ईएसआईसी स्कीम में 3.46 लाख महिला कर्मचारियों का पंजीकरण हुआ है.
इसके अलावा 73 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों भी इस स्कीम से जुड़े हैं.
इस हफ्ते की शुरुआत में सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) का डेटा जारी किया गया था. इसमें बताया गया था कि शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक के आयु वर्ग के लोगों में एलएफपीआर अक्टूबर-दिसंबर 2024 में बढ़कर 50.4 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 49.9 प्रतिशत पर था.
शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष या उससे अधिक के पुरुषों के लिए एलएफपीआर अक्टूबर-दिसंबर 2024 में बढ़कर 75.4 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछले साल समान तिमाही में 74.1 प्रतिशत था.
शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष या उससे अधिक के महिलाओं के लिए एलएफपीआर अक्टूबर-दिसंबर 2024 में बढ़कर 25.2 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछले साल समान तिमाही में 25 प्रतिशत था.
रोजगार का एक और सूचकांक माना जाने वाला श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष या उससे अधिक के लोगों के लिए अक्टूबर-दिसंबर 2024 में बढ़कर 47.2 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 46.6 प्रतिशत था.
शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष या उससे अधिक के पुरुषों के लिए डब्ल्यूपीआर अक्टूबर-दिसंबर 2024 में बढ़कर 70.9 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछले साल समान तिमाही में 69.8 प्रतिशत था.
शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष या उससे अधिक के पुरुषों के लिए बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर 2024 में गिरकर 6.4 प्रतिशत हो गई है, जो कि अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 6.5 प्रतिशत थी.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…