Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ESIC

HBCH&RC पंजाब और ESIC हरियाणा के बीच हुए समझौते से अब हरियाणा के लाभार्थियों को न्यू चंडीगढ़ और संगरूर कैंपस में कैशलेस कैंसर इलाज मिलेगा. यह पहल मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में बड़ा कदम है.

केंद्र सरकार लाखों कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाने के लिए EPFO और ESIC की मासिक वेतन सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है. वर्तमान में ईपीएफओ के लिए ये सीमा 15,000 रुपये और ईएसआईसी के लिए 21,000 रुपये है.

बिहटा स्थित ESIC हॉस्पिटल में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट इंटर्न्स ने पिछले पाँच महीनों से स्टाइपेंड नहीं मिलने के विरोध में OPD सेवाएँ बंद कर दी हैं। उत्तर-पूर्वी भारत के सबसे बड़े ESIC अस्पताल में करीब सौ इंटर्न डॉक्टर बिना भुगतान काम कर रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि डीन ने 15 नवंबर तक स्टाइपेंड जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तारीख गुजर जाने के बाद उन्होंने विरोध तेज कर दिया। OPD बंद होने से रोजाना इलाज कराने आने वाले मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इंटर्न्स ने साफ कहा है कि जब तक स्टाइपेंड नहीं मिलेगा, OPD बंद ही रहेगा...

SPREE Scheme: सरकार ने SPREE योजना 2025 का नवीनीकरण किया है, जिसमें ESIC रजिस्ट्रेशन से कर्मचारी और उनका परिवार मुफ्त इलाज की सुविधा पाएंगे. योजना 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी.

आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में जुड़ने वाले 16.33 लाख नए कर्मचारियों में से 7.96 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं, जो कि कुल जीकरण का लगभग 49 प्रतिशत हैं.

दिसंबर में ईएसआईसी में 17.01 लाख नए कर्मचारियों का पंजीकरण हुआ, जिसमें 48.35% कर्मचारी 25 वर्ष तक के हैं. 3.46 लाख महिला और 73 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया.

ESIC हिमाचल प्रदेश के साथ नया समझौता ज्ञापन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर विशेष रूप से कैंसर मरीजों के लिए स्वास्थ्य देखभाल तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाने के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है.

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के मार्गदर्शन में आश्रितों तक स्वास्थ्य देखभाल पहुंच का विस्तार करने पर काम कर रहा है.

Government Scheme: ईएसआईसी स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को फ्री में इलाज से लेकर परिवार को पेंशन की सुविधा दी जाती है.