P 20 Summit
P 20 Summit: दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित P20 समिट का समापन हो गया है. इस सम्मेलन में दुनियाभर के जी 20 सदस्य देशों के संसदों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया. 9वें जी 20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P 20) का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था. दो दिनों तक चले इस समिट में चार सत्र आयोजित किए गए थे. शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत के पास है. कार्यक्रम का थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’ है. पीएम मोदी ने सम्मेलन में भारत के 140 करोड़ नागरिकों की ओर से जी 20 संसदीय अध्यक्षों का स्वागत किया. पीएम ने कहा कि शिखर सम्मेलन दुनियाभर की सभी संसदीय प्रथाओं का एक ‘महाकुंभ’ है.”
भारत में त्योहारी सीजन का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि जी 20 ने पूरे साल त्योहारी उत्साह बनाए रखा. इसके तहत लगभग हर शहर में कार्यक्रम आयोजित किए गए. उन्होंने कहा, “किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत उसके लोग और उनकी इच्छा शक्ति होती है और यह शिखर सम्मेलन उसी का जश्न मनाने का एक माध्यम है.” पीएम मोदी ने कहा था कि पीएम ने आगे कहा था कि “आतंकवाद को लेकर हम सभी को सख्ती बरतनी होगी. आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति ना बन पाना बहुत दुखद है. आज भी UN इसका इंतजार कर रहा है. दुनिया के इसी रवैया का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं. दुनियाभर के प्रतिनिधियों को सोचना होगा की आतंकवाद के खिलाफ हम कैसे काम कर सकते हैं.”
यह भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटों के स्वागत पर किसने मनाया था जश्न? एहजम और आबान ने पुलिस के सामने किया खुलासा
9वें जी20 संसदीय अध्यक्षों का शिखर सम्मेलन (पी20) के समापन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “कई देशों के प्रतिनिधियों ने पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व की स्थिति का भी उल्लेख किया है. कुछ सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने और सप्लाई चेन में लचीलापन लाने के आवश्यक्ता का भी उल्लेख किया है. मैंने इन उल्लेखों को ध्यान से सुना है. आज के इंटर कनेक्टेड विश्व में हम किसी मुद्दे को आइसोलेशन में नहीं देख सकते.”
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…