देश

पहलगाम हमले में शहीद Vinay Narwal की पत्नी Himanshi Narwal को मिला ‘Bigg Boss 19’ का ऑफर

Bigg Boss 19: अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पूरे देश के लिए सदमे की खबर लेकर आया था. इस हमले में भारतीय आर्मी के जवान विनय नरवाल शहीद हो गए थे.

उस वक्त उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, तस्वीर में वो अपने पति के पार्थिव शरीर के पास बैठी, फूट-फूटकर रो रही थीं. यह तस्वीर देशभर के लोगों के दिल को छू गई थी और हिमांशी का नाम पहली बार यहीं से चर्चा में आया.

विनय और हिमांशी की शादी को ज्यादा वक्त नहीं हुआ था. शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए पहलगाम पहुंचे थे, लेकिन आतंकियों के हमले ने उनकी खुशियों को मात में बदल दिया. विनय की शहादत पर न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा देश रो पड़ा था.

‘Bigg Boss 19’ में एंट्री की खबर

अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हिमांशी नरवाल को बिग बॉस 19 के मेकर्स ने शो में लाने का प्लान बनाया है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ऐसे चेहरों को शामिल करना चाहते हैं जिनसे दर्शक तुरंत जुड़ सकें, और हिमांशी का नाम इस लिस्ट में आया है. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उनके नाम पर चर्चा हुई है, हालांकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- वोट चोरी पर Rahul Gandhi के आरोपों से गरमाई सियासत, चुनाव आयोग की शपथ पत्र मांग पर विपक्ष का तीखा पलटवार

सोशल मीडिया पर उलटी खबरें

इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि हिमांशी को बिग बॉस का कोई ऑफर मिला ही नहीं है और वो इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं. यानी फिलहाल इस बारे में पक्की जानकारी नहीं है और दर्शकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

इस सीजन में किस-किस की होने वाली है एंट्री?

हाल ही में रिलीज हुए बिग बॉस 19 के प्रोमो में सलमान खान नेता के अवतार में नजर आए, जहां उन्होंने ऐलान किया—“इस बार सरकार घरवाले चलाएंगे और फैसले भी वही लेंगे.”

चर्चा है कि शो के लिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह, मुनमुन दत्ता के साथ-साथ लता सभरवाल, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, पूरव झा और अपूर्वा मखीजा को ऑफर दिया गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago