देश

Operation Sindoor के कारण बौखलाए PAK हैकर्स ने हैक की थीं भारतीय वेबसाइटें, गुजरात एटीएस ने दो दबोचे

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने अहम कार्रवाई करते हुए जसीम शाहनवाज़ अंसारी और एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर भारतीय वेबसाइटों को हैक किया, देशविरोधी संदेश पोस्ट किए और इन सभी गतिविधियों के सबूत टेलीग्राम चैनल ‘AnonSec’ पर साझा किए.

गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान लगातार इनपुट मिल रहे थे कि देश की कई वेबसाइटों पर हैकर्स साइबर हमले कर रहे हैं. इसी क्रम में एटीएस को सूचना मिली कि आरोपी ‘AnonSec’ नामक टेलीग्राम चैनल का संचालन कर रहे हैं, जिसमें वेबसाइट हैकिंग के प्रमाण और भारत विरोधी कंटेंट साझा किया जाता है.

Photo: ATS DIG Sunil Joshi

‘ELITEXPLOIT’ नाम से बनाया था बैकअप चैनल

जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपियों ने पहले ‘EXPLOITXSEC’ नामक चैनल बनाया था और साथ ही ‘ELITEXPLOIT’ नाम से एक बैकअप चैनल भी बनाया गया था ताकि किसी कारणवश मुख्य चैनल बंद हो जाए, तो गतिविधियाँ जारी रखी जा सकें. बाद में दोनों चैनलों को मिलाकर ‘AnonSec’ नाम दे दिया गया.

फोन की फॉरेंसिक जांच से यह स्पष्ट हुआ कि दोनों युवक, जो कि कक्षा 12 में असफल रहे थे, ने पिछले 6-8 महीनों में साइबर तकनीकों में गहरी दक्षता हासिल कर ली थी. उन्होंने न केवल वेबसाइटों को हैक किया, बल्कि भारत विरोधी संदेश भी पोस्ट किए.

साइबर अपराधों की गहराई से पड़ताल की जा रही

गुजरात एटीएस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट 2000 की धारा 43 और 66F के तहत एफआईआर दर्ज की है. आगे की जांच जारी है और उनके द्वारा किए गए साइबर अपराधों की गहराई से पड़ताल की जा रही है.

यह गिरफ्तारी उन राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ एक सख्त संदेश है जो तकनीक का दुरुपयोग कर देश की डिजिटल सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. गुजरात एटीएस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा साइबर खतरा समय रहते टाल दिया गया है.

यह भी पढ़िए: डायरी में छिपे जज़्बात या जासूसी का जाल? यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के ‘क्रेजी एंड कलरफुल’ PAK प्रेम ने खोले खुफिया खतरे के दरवाज़े

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

14 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

35 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

54 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago