खेल

खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य में क्रांतिकारी सहयोग, अंबानी दंपति ने फिर किया देश को गौरवान्वित

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी तथा रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने वर्ष 2024 में ₹407 करोड़ (लगभग $48 मिलियन) का दान देकर देश के सबसे बड़े दाताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है.

अंबानी दंपति की परोपकारी पहलें देशभर में लाखों लोगों के जीवन को छू रही हैं. इन पहलों में छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां, महिलाओं को करियर संबंधी प्रशिक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ कृषि को बढ़ावा, जल संरक्षण परियोजनाएं, अस्पतालों का निर्माण, दृष्टि समस्याओं से जूझ रहे लोगों को मदद, और स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सशक्त करना शामिल हैं.

नीता अंबानी, जो स्वयं एक सफल व्यवसायी हैं और अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की सह-मालकिन हैं, खेल प्रतिभाओं को उभारने में विशेष भूमिका निभा रही हैं. उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और आधुनिक खेल विज्ञान आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है, जिसमें महिला खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है. नीता अंबानी ने कहा, “महिलाओं के लिए पेशेवर खेलों में करियर बनाना कठिन होता है, ऐसे में उनकी सफलताएं और भी विशेष बन जाती हैं.”

अंबानी परिवार का यह परोपकारी योगदान न केवल जरूरतमंदों की मदद कर रहा है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक सशक्त कदम भी साबित हो रहा है.

ये भी पढ़ें- IPL 2025: किसके नाम होगी प्लेऑफ की चौथी टिकट? फाइनल से कम नहीं होगा दिल्ली-मुंबई का मुकाबला

-भारत एक्सप्रेस

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

5 minutes ago

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

19 minutes ago

2 फीट की भैंस ने पुष्कर मेले में मचाया तहलका! नाम है पिंकी, कीमत 1 करोड़ रुपये तक की चर्चा, जानिए क्या है इसकी खासियत

Pushkar Mela 2026: पुष्कर अंतरराष्ट्रीय मेले के आखिरी दिन महाराष्ट्र से आई महज 2 फीट…

22 minutes ago

Tata Steel-APL Apollo Deal: 28 हजार करोड़ के सौदे में किसका फायदा ज्यादा, टाटा स्टील, संजय गुप्ता या छोटे निवेशक?

टाटा स्टील और एपीएल अपोलो के बीच 28,000 करोड़ रुपये की डील ने बाजार में…

32 minutes ago