देश

नूंह सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Nuh Accident: हरियाणा के नूंह में शनिवार को हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दुख जताया है. उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. नूंह में सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सफाई कर्मियों को टक्कर मार दी थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और 5 गंभीर रूप से घायल हुए थे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, “हरियाणा के नूंह में हुआ हादसा अत्यंत हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें. इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटी है.”

टक्कर इतनी जोर कि लोग उछल कर दूर जा गिरे

बता दें कि हरियाणा के मेवात जिले में स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत इब्राहिमबास गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 11 कर्मचारी चपेट में आ गए. वे सभी एक्सप्रेस वे की साफ-सफाई कर रहे थे. एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अचानक सफाई कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कर्मचारी दूर तक उछलकर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सड़क पर खून के निशान और क्षत-विक्षत शवों को देख लोग स्तब्ध रह गए.

घटना की जांच की जा रही है

हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. प्रशासन ने तुरंत ट्रैफिक डायवर्ट कर यातायात सामान्य करने की कोशिश की. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए कर्मचारियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पिकअप वाहन के चालक की तलाश और घटना की जांच की जा रही है. चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

21 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago