देश

पाक सेना ने वजीरिस्तान हमले के लिए भारत पर लगाए गंभीर आरोप, तो इंडिया ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा

पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान इलाके में 28 जून को हुए आतंकी हमले में 16 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत के बाद, पाक सेना ने भारत (India) पर आरोप लगाए हैं. फील्ड मार्शल असीम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी कर इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है.

भारत ने पाक के आरोपों को किया खारिज

भारत सरकार (India) ने इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आधिकारिक बयान में कहा गया, “हमने पाकिस्तान सेना का वह बयान देखा है जिसमें भारत पर वज़ीरिस्तान हमले का आरोप लगाया गया है. हम इस बयान को पूरी तरह अस्वीकार करते हैं और इसे घोर निंदा के योग्य मानते हैं.”

पाक की रणनीति का हिस्सा है ये आरोप- India

भारत (India) ने साफ किया है कि यह आरोप न केवल बेबुनियाद है बल्कि पाकिस्तान की अपनी आंतरिक असफलताओं से ध्यान भटकाने की एक पुरानी रणनीति का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें- Bangladesh: फिर मुसीबत में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, नए मामलों में 1 जुलाई से सुनवाई होगी शुरू

गौरतलब है कि वज़ीरिस्तान पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आता है, जहां आतंकवादी गतिविधियों और सेना के खिलाफ हमलों की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

17 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

52 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago