दुनिया

हमास के सबसे बड़े सैन्य कमांडर को IDF ने कर दिया ढेर, 7 अक्टूबर को Israel पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था हाकम अल-इस्सा

Israel Hamas War: इज़रायली रक्षा बल (IDF) ने कहा है कि उसने गाजा सिटी के सबरा इलाके में एक लक्षित हवाई हमले के जरिए हमास के वरिष्ठ सैन्य कमांडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया है. अल-इस्सा को 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है. साथ ही वह हमास के सशस्त्र संगठन अल-क़सम ब्रिगेड्स के संस्थापक सदस्यों में भी शामिल था.

IDF ने जारी किया बयान

IDF द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अल-इस्सा हमास की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने, लड़ाकों को प्रशिक्षण देने और 7 अक्टूबर के हमले की रणनीति बनाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था. इसके अलावा, वह संगठन के वायु और समुद्री हमलों की योजना तैयार करने में भी सक्रिय रूप से शामिल था.

आईडीएफ और इज़रायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने संयुक्त रूप से कहा कि वे 7 अक्टूबर के हमले में शामिल सभी आतंकियों को खोजकर उन्हें खत्म करने के अभियान को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं.

कौन था अल-इस्सा?

IDF के अनुसार, अल-इस्सा हमास की जनरल सिक्योरिटी काउंसिल का सदस्य था. वह संगठन के ट्रेनिंग मुख्यालय का प्रमुख और अल-क़सम मिलिट्री एकेडमी का सह-संस्थापक भी था, जहां कथित तौर पर वह हजारों आतंकियों को प्रशिक्षण देने और संगठन की तकनीकी क्षमताओं को विकसित करने में जुटा हुआ था.

यह भी पढ़ें- इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा हूती समूह, अल-बुखैती ने किया ऐलान

बयान में यह भी उल्लेख किया गया है कि अल-इस्सा ने सीरिया और इराक में युद्ध प्रशिक्षण प्राप्त किया था, और वर्ष 2005 में सीरिया से गाजा आने के बाद वह हमास की सैन्य संरचना का अहम हिस्सा बन गया था. IDF का यह हमला 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए बड़े हमले के बाद शुरू हुए जवाबी सैन्य अभियान का एक हिस्सा है, जिसमें इजरायल ने हमास के सैन्य नेतृत्व को निशाना बनाने की रणनीति अपनाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

16 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

26 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

32 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago