Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाक सेना ने वजीरिस्तान हमले के लिए भारत पर लगाए गंभीर आरोप, तो इंडिया ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा

भारत सरकार (India) ने इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आधिकारिक बयान में कहा गया, “हमने पाकिस्तान सेना का वह बयान देखा है जिसमें भारत पर वज़ीरिस्तान हमले का आरोप लगाया गया है.

India

पाक सेना के आरोपों पर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया.

पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान इलाके में 28 जून को हुए आतंकी हमले में 16 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत के बाद, पाक सेना ने भारत (India) पर आरोप लगाए हैं. फील्ड मार्शल असीम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी कर इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है.

भारत ने पाक के आरोपों को किया खारिज

भारत सरकार (India) ने इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आधिकारिक बयान में कहा गया, “हमने पाकिस्तान सेना का वह बयान देखा है जिसमें भारत पर वज़ीरिस्तान हमले का आरोप लगाया गया है. हम इस बयान को पूरी तरह अस्वीकार करते हैं और इसे घोर निंदा के योग्य मानते हैं.”

पाक की रणनीति का हिस्सा है ये आरोप- India

भारत (India) ने साफ किया है कि यह आरोप न केवल बेबुनियाद है बल्कि पाकिस्तान की अपनी आंतरिक असफलताओं से ध्यान भटकाने की एक पुरानी रणनीति का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें- Bangladesh: फिर मुसीबत में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, नए मामलों में 1 जुलाई से सुनवाई होगी शुरू

गौरतलब है कि वज़ीरिस्तान पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आता है, जहां आतंकवादी गतिविधियों और सेना के खिलाफ हमलों की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital