न्यूज अपडेट्स: महिमा कटारिया
National Security Meeting: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2025 को अपने आवास पर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह शामिल हुए. इसके अलावा, तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों और अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया.
पाकिस्तान द्वारा हाल ही में जम्मू-कश्मीर में ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद स्थिति गंभीर हो गई है. इस बैठक में मौजूदा हालात पर विस्तृत चर्चा हुई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना के वर्तमान प्रमुखों ने ताजा स्थिति से अवगत कराया. सूत्रों के अनुसार, 17 वरिष्ठ अधिकारी इस रणनीति प्रबंधन बैठक में शामिल थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व सेना प्रमुखों और वयोवृद्ध सैनिकों के साथ अलग से भी चर्चा की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए अनुभवी सैन्य नेताओं से सुझाव लिए. पूर्व वायुसेना, सेना और नौसेना प्रमुखों ने अपने अनुभव साझा किए.
पूर्व प्रमुखों के साथ बैठक के बाद, पीएम मोदी ने वर्तमान सेना प्रमुखों के साथ भी एक अलग बैठक की. इस दौरान भारत-पाक तनाव और सीमा पर सुरक्षा स्थिति पर गहन विचार-विमर्श हुआ. यह कदम भारत की सैन्य तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
यह भी पढ़िए:MEA India Special Briefing: कर्नल सोफिया बोलीं- नागरिकों को ढाल बना रहा पाक, भारत की ओर 400 ड्रोन दागे
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…