Tahawwur Rana NIA Interrogation: 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड में से एक, तहव्वुर राणा, इस वक्त नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की कड़ी पूछताछ के घेरे में है. पूछताछ के दौरान राणा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसके इन खुलासों से पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं की नींद उड़ चुकी है.
सूत्रों के अनुसार, हाफिज सईद और लश्कर कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी को पाकिस्तान ने सुरक्षित स्थानों (सेफ हाउस) में शिफ्ट कर दिया है. इसका कारण है कि तहव्वुर राणा की गवाही से दोनों के चेहरे से नकाब हट सकता है और उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है.
पाकिस्तानी सत्ता और आतंक के सरगनाओं को अब यह एहसास हो चुका है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला निशाना कौन है. जैसे-जैसे राणा मुंबई हमले की परतें खोल रहा है, पाकिस्तान का झूठ और उसका आतंकी चेहरा दुनिया के सामने उजागर हो रहा है. बताया जा रहा है कि ट्रंप और मोदी के बीच 26/11 के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अहम समझौता हो चुका है.
NIA ने तहव्वुर राणा से पूछे ये 18 अहम सवाल:
तहव्वुर राणा, जो कभी पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर रह चुका है, ISI और सेना के बेहद करीबियों में से एक माना जाता है. अब जब वह जांच एजेंसियों के शिकंजे में है, तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. यदि राणा ने पूरी सच्चाई बयान कर दी, तो पाकिस्तान की सरकार, सेना और उसकी खुफिया एजेंसी का आतंकी नेटवर्क दुनिया के सामने बेनकाब हो जाएगा.
पाकिस्तान ने हाल ही में ग्रे लिस्ट से बाहर आने में सफलता पाई थी, लेकिन अब तहव्वुर राणा की गवाही से वह दोबारा वैश्विक आतंक के आरोपी देशों की कतार में खड़ा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- US-IRAN Talks: ओमान में वार्ता जारी, ईरान ने कहा- धमकी स्वीकार नहीं…सिर्फ परमाणु मुद्दों पर चर्चा होगी
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…