केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फारूक अब्दुल्ला.
Farooq Abdullah Counters Rajnath Singh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) वाले बयान पर जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पलटवार किया है. अब्दुल्ला ने कहा, ‘अगर रक्षा मंत्री पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर पर अपना दावा कर रहे हैं तो आगे बढ़ें. हम रोकने वाले कौन होते हैं. मगर याद रखें पाकिस्तान भी चूड़ियां नहीं पहन रखी है. उसके पास परमाणु बम भी हैं.’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते रविवार (5 अप्रैल) को समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत पाक अधिकृत कश्मीर पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा था भारत को इसके लिए बल का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के विकास को देखकर वहां के लोग पाकिस्तान छोड़ना चाहते हैं.
सिंह ने कहा था कि जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास लौटा है, इसके मद्देनजर जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में वियल करने की मांग की जाएगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि ऐसी मांगें आ रही हैं कि पीओके भारत का हिस्सा था, है और रहेगा.
सिंह ने दावा किया कि बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में AFSPA की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने पाकिस्तान की सीमा पर आतंक को बढ़ावा देना बंद करने को भी कहा है.
फारूक अब्दुल्ला ने राजनाथ सिंह के पीओके वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा, ‘अगर रक्षा मंत्री ऐसा कह रहे हैं तो आगे बढ़ें, हम कौन होते हैं रोकने वाले. लेकिन याद रखें उन्होंने (पाकिस्तान) भी चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. उसके पास परमाणु बम है और दुर्भाग्य के वह हम पर गिरेगा.’
इतना ही नहीं फारूक अब्दुल्ला ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा खत्म होते ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की जाएगी. बीते दिनों सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अब्दुल्ला भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बावजूद भी आतंकवाद जारी है. उन्होंने कहा कि मुख्य समस्या भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है. दोनों देशों को एक दूसरे से बातचीत कर मुद्दे को सुलझाना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…