Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Nuclear Strikes की गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तान की सिट्टी पिट्टी गुम, शहबाज शरीफ का होश ठिकाने

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान न्यूक्लियर हमले की धमकी दे रहा था. धमकी देना पाकिस्तान (Pakistan) के लिए यह कोई नई बात नहीं है. भारत से अलग होने के बाद से वह केवल धमकी ही देता आया है.

शहबाज शरीफ

शहबाज शरीफ

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान पाकिस्तान न्यूक्लियर हमले की धमकी दे रहा था. धमकी देना पाकिस्तान (Pakistan) के लिए यह कोई नई बात नहीं है. भारत से अलग होने के बाद से वह केवल धमकी ही देता आया है. समय-समय पर भारत ने उसके भ्रम को तोड़ा है. चाहे वह 1965 का युद्ध हो, 1971 का युद्ध हो या फिर 1999 का कारगिल युद्ध हो. हाल ही में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर कर उनकी औकात दिखा दी है. ऑपरेशन सिंदूर में तो हमारे जांबाज सिपाहियों ने पाकिस्तान की हेकड़ी निकाल दी है.

अब वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) का ऐसा बयान आया है जिससे लग रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर का डर उनके अंदर अभी भी बैठा हुआ है और निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है. पाकिस्तान का हाल कुछ ऐसा है कि शहबाज को तो वजीर-ए-आजम भी नहीं कह सकते हैं, क्योंकि उनकी सुनता कौन है? वहां तो फील्ड मार्शल मुनीर (Munir) की चलती है.

शहबाज शरीफ ने क्या कहा ?

दरअसल शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद (Islamabad) में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से देश की शांति और सुरक्षा के लिए है. आगे उन्होंने कहा कि हमारा परमाणु कार्यक्रम आक्रामकता के लिए तो बिल्कुल नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है. शहबाज की यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है. क्योंकि पाकिस्तान बात-बात पर परमाणु की धमकी देता है. ऐसे में शहबाज का यह बयान तो कतई विश्वास करने वाला नहीं है. शहबाज के सीने में ऑपरेशन सिंदूर और तख्तापलट का डर बुलवा रहा है.

भारतीय सेना का हमला

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर हमला किया था. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने बहावलपुर पर भी हमला किया था. बता दें बहावलपुर को आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का घर माना जाता है. छात्रों को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि चार दिन के तनाव में 55 पाकिस्तानियों की मौत हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital