कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है (इमेज-Bharat Express)
Pakistani Infiltrator Arrested In Kathua: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है. वह चोरी से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. तभी भारतीय सुरक्षा बलों की नजर उसपर पड़ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस बारे में सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी साझा की.
जानकारी के यह घुसपैठिया हिरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी फेंसिंग को क्रॉस करके भारतीय सीमा में आ गया था. जब वो फेंसिंग के पास पहुंचा तो BSF ने उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की उम्र करीब 60 से 65 साल के बीच है.
सुरक्षा बल गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक से कड़ी पूछताछ कर रही है. BSF यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस मकसद से भारत में घुसा और वह कहां जा रहा था. इसके अलावा यह भी पता लगाने की कवायद चल रही है कि क्या भारत में मौजूद कोई व्यक्ति उसकी मदद तो नहीं कर रहा था.
फिलहाल उसकी पहचान से जुड़ी दूसरी जानकारी सामने आना बाकी है. सुरक्षा बल लगातार उससे पूछताछ करने में जुटे हुए हैं.
बता दें कि अगर कोई घुसपैठिया अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसता है और गिरफ्तार हो जाता है, तो सबसे पहले सुरक्षा बल उसे हिरासत में लेकर उसकी पहचान, आने का कारण और नागरिकता से संबंधित पूछताछ करते हैं.
अगर जांच में यह पाया जाता है कि अमुक व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में आया है तो उसे 5 साल तक की जेल हो सकती है.
वहीं अगर जांच में यह पाया जाता है कि कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों या पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा था तो उसे 7 साल तक की जेल हो सकती है.
ये भी पढ़ें- अफसर की मूंछ छोटी पड़ी तो अखिलेश ने मंच पर बुलाया, जानिए यूपी में क्यों गरम हुआ सियासी पारा
बता दें कि, हिरानगर आतंकियों और तस्करों के लिए एक मुफीद रूट रहा है, क्योंकि यह मैदानी इलाका है. यहां से आतंकी और घुसपैठिये आसानी से भारत में घुसपैठ कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…