कठुआ में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, क्या किसी साजिश का हिस्सा था? खंगाले जा रहे हैं नेटवर्क
Pakistani Infiltrator Arrested In Kathua: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है. वह चोरी से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. तभी भारतीय सुरक्षा बलों की नजर उसपर पड़ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस बारे में सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी साझा की.





