Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अफसर की मूंछ छोटी पड़ी तो अखिलेश ने मंच पर बुलाया, जानिए यूपी में क्यों गरम हुआ सियासी पारा

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब ‘मूंछों पर ताव’ नया चुनावी मुद्दा बन गया है. अखिलेश यादव ने मंच से पुलिस अधिकारी को जवाब दिया, तो बीजेपी ने अतीक और मुख्तार की पुरानी तस्वीरें दिखाकर सपा को घेर लिया.

यूपी में मूंछों पर सियासत

मंच पर कार्यकर्ता की मूंछों पर ताव दिलवाकर अखिलेश यादव ने बीजेपी और पुलिस अफसर को दिया जवाब.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में अब विकास और वादों के साथ-साथ ‘मूंछों की साख’ पर भी राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. पुलिस अधिकारी के एक बयान से शुरू हुआ यह विवाद अब समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तीखी बयानबाजी में बदल चुका है, जहां एक तरफ अखिलेश यादव ताव देकर जवाब दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी अतीत के पन्ने पलटकर हमला बोल रही है.

यूपी में चुनाव से ठीक पहले मूंछों को लेकर बीजेपी और सपा में सीधी जंग छिड़ गई है. मैनपुरी के एक पुलिस अधिकारी द्वारा मूंछों पर ताव देने वाले वीडियो के जवाब में अखिलेश यादव ने मंच पर अपने कार्यकर्ता की मूंछों पर ताव दिलवाया. इसके बाद बीजेपी ने अतीक और मुख्तार की तस्वीरें शेयर कर सपा पर माफियाराज के समर्थन का आरोप लगाया, जिस पर सपा ने यूपी के पुलिस-प्रशासन को बेलगाम बताते हुए पलटवार किया है.

मूंछों पर सियासत: मंच पर कार्यकर्ता को बुलाकर अखिलेश ने पुलिस अफसर को दिया जवाब

उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनावी सरगर्मियों के बीच अब ‘मूंछें’ भी बड़ा सियासी मुद्दा बन गई हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में एक पुलिस अधिकारी के बयान का जवाब देने के लिए अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सपा कार्यकर्ता को मंच पर बुला लिया. अखिलेश ने न सिर्फ कार्यकर्ता की लंबी मूंछों पर ताव दिलवाया, बल्कि उसकी मूंछों के रखरखाव के लिए आर्थिक मदद भी की.

यह पूरा विवाद मैनपुरी के एक पुलिस अधिकारी अशोक सिंह के उस वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी मूंछों पर ताव देते हुए कहा था कि ‘यह वीडियो अखिलेश यादव को भेज देना’. इसके जवाब में अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि उस अधिकारी की मूंछें तो बहुत छोटी थीं और असली ताव कैसे दिया जाता है, यह उन्होंने अपने कार्यकर्ता के जरिए दिखाया.

बीजेपी का पलटवार: अतीक और मुख्तार की तस्वीर दिखाकर सपा को घेरा

अखिलेश यादव के इस कदम के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तुरंत पलटवार किया. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की मूंछों वाली पुरानी तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए लिखा कि जब माफिया मूंछों पर ताव देते थे, तब यूपी में सांप्रदायिक तनाव फैलता था और सपा मुखिया खुद उनका बचाव करते थे.

बीजेपी के इस तीखे हमले के बाद प्रदेश का सियासी पारा और चढ़ गया है. सत्ता पक्ष का कहना है कि सपा फिर से वही दौर याद दिला रही है जब माफिया कानून-व्यवस्था को चुनौती दिया करते थे.

सपा का जवाब: ‘यूपी में अफसर बेलगाम, हाइकोर्ट भी लगा चुका है फटकार’

बीजेपी के आरोपों पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मूंछों पर राजनीति की शुरुआत बीजेपी के बेलगाम अधिकारियों ने की है. सपा प्रवक्ता ने नोएडा, एटा और आईएएस दुर्गा नागपाल से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में अधिकारी इतने निरंकुश हो चुके हैं कि हाईकोर्ट को भी उनके व्यवहार पर बार-बार सख्त टिप्पणियां करनी पड़ रही हैं.

सपा ने कहा कि बीजेपी अपनी सरकार और पुलिस की प्रशासनिक नाकामियों को छिपाने के लिए अतीक और मुख्तार के नाम का सहारा ले रही है, जबकि उनके पास जनता और अदालत के सवालों का कोई जवाब नहीं है.

यह भी पढ़ें-बिहार कांग्रेस में भयंकर बगावत! दिल्ली के रास्ते 29 नेताओं पर गिरी गाज; 72 घंटे का अल्टीमेटम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital