India Pakistan airspace ban, Operation Sindoor, Pahalgam terror attack, Indian airstrike POK, Murli Mohol NOTAM update, India Pakistan tensions, Pakistani flights ban India, counter-terror operation, strategic security measures, India retaliatory strike.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी कैंपों पर ताबड़तोड़ हमले किए. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता चला गया. इसी बीच India ने एक बार फिर ऐसा फैसला लिया है, जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.
भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं. दरअसल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध पर बड़ा अपडेट दिया.
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले नोटिस टू एयरमेन (नोटम) को आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है. यह विस्तार निरंतर रणनीतिक विचारों को दर्शाता है और मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप है. इस फैसले से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट आगे भी बताए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोले पीएम मोदी? विपक्ष लगातार साध रहा निशाना
बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला India ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक से लिया था. भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें- Pakistan में ऑनर किलिंग! कबीलायी लोगों ने गोली मारकर की महिला की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला?
भारत (India) ने ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था. हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के साथ किया गया. भारत सरकार ने पुष्टि की कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया, जिससे पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…