Urdu Conclave 2026

पाकिस्तान पर लगे इस प्रतिबंध को भारत ने 23 अगस्त तक बढ़ाया, पहलगाम हमले के बाद लगा था बैन

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला India ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक से लिया था. भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

पाकिस्तान पर लगे इस प्रतिबंध को भारत ने 23 अगस्त तक बढ़ाया, पहलगाम हमले के बाद लगा था बैन - भारत एक्सप्रेस

India Pakistan airspace ban, Operation Sindoor, Pahalgam terror attack, Indian airstrike POK, Murli Mohol NOTAM update, India Pakistan tensions, Pakistani flights ban India, counter-terror operation, strategic security measures, India retaliatory strike.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी कैंपों पर ताबड़तोड़ हमले किए. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता चला गया. इसी बीच India ने एक बार फिर ऐसा फैसला लिया है, जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

India ने पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बैन बढ़ाया

भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं. दरअसल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध पर बड़ा अपडेट दिया.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले नोटिस टू एयरमेन (नोटम) को आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है. यह विस्तार निरंतर रणनीतिक विचारों को दर्शाता है और मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप है. इस फैसले से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट आगे भी बताए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोले पीएम मोदी? विपक्ष लगातार साध रहा निशाना

पहलगाम हमले का भारत ने लिया बदला

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला India ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक से लिया था. भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें- Pakistan में ऑनर किलिंग! कबीलायी लोगों ने गोली मारकर की महिला की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला?

भारत (India) ने ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था. हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के साथ किया गया. भारत सरकार ने पुष्टि की कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया, जिससे पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read