देश

पंच तत्व में विलीन हुए शहीद नमांश स्याल, माता-पिता ने नम आंखों से दी विदाई

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल का रविवार को उनके पैतृक गांव पटियालकड़ में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. दोपहर को उनका पार्थिव शरीर गग्गल हवाई अड्डे से गांव लाया गया. जैसे ही पार्थिव देह गांव की ओर रवाना हुई, रास्ते भर लोग सड़क किनारे खड़े होकर अंतिम दर्शन करते रहे. हर किसी की आंखों में नमी थी और माहौल बेहद गमगीन था.

नमांश स्याल के निधन की खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. सिर्फ उनका गांव ही नहीं, बल्कि पूरा हिमाचल दुख में डूबा हुआ है. गांव में जब उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, तो इतनी भीड़ उमड़ आई कि हर कोई बस उन्हें एक आखिरी बार देखने को आतुर था. सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान नमांश के छोटे बेटे निशांत ने मुखाग्नि दी, जिसे देखकर हर किसी का दिल भर आया.

शहीद के पिता ने दुख भरी आवाज में कहा कि उन्होंने सिर्फ अपना बेटा ही नहीं खोया, बल्कि देश ने भी एक बहादुर जवान खो दिया है. उन्होंने बताया कि नमांश बेहद होनहार और काबिल पायलट थे. वह देश के सिर्फ चार एयरोबेटिक पायलटों में से एक थे, जो अपने आप में बहुत गौरव की बात है.

नमांश स्याल की विदाई ने सभी को रुलाया

पिता ने कहा कि उसके जाने से ऐसा खालीपन आया है जिसे भर पाना मुश्किल है. देश ने एक प्रतिभावान अधिकारी खोया है और परिवार ने अपना आधार. अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पत्नी, बेटी और मां भी मौजूद थीं. मां का रो-रोकर बुरा हाल था, जिन्हें संभालने की कोशिश गांव की महिलाएं करती रहीं. पूरा माहौल शोक से भरा हुआ था. परिवार के दर्द को देखकर हर किसी का दिल पसीज उठा.

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री यादविंदर गोमा और स्थानीय विधायक आरएस. बाली भी पहुंचे. उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढाढस बंधाया. गांव वालों ने भी नमांश स्याल की बहादुरी और सादगी को याद किया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 262 करोड़ कीमत का 328 किलो मेथामफेटामाइन ज़ब्त, अमित शाह ने कहा- “हमारी सरकार बहुत तेज़ी से ड्रग कार्टेल कर रही खत्म”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago