देश

अरशद मदनी को मुस्लिम IAS का तीखा जवाब, किया बयान का ‘पोस्टमार्टम’; बताया मुसलमानों के हाल कारण

IAS Over Arshad Madani Statement: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. भारत के मुसलमानों को लेकर दिए उनके बयान पर कई लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. इसीक्रम में मध्य प्रदेश के चर्चित IAS ने मदनी के बयान का पोस्टमार्टम कर दिया है और बताय कि आखिर भारत का मुसलमान क्यों पीछे रह जाता है.

चर्चित IAS अफसर नियाज खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस मुस्लिम ने शिक्षा प्राप्त की वो लंदन, न्यूयॉर्क का मेयर बना तो अमेरिका में गवर्नर और लेफ्टिनेंट गवर्नर बना. जिस मुस्लिम ने कट्टरता और अंधविश्वास की शिक्षा ली वो मैकेनिक, महिलाओं पर अन्याय करने वाला और पंक्चर बनाने वाला बना. शिक्षा मुस्लिमों के लिए रामबाण औषधि है, समझें इसे. नियाज खान ने आगे कहा कि-

शिक्षित मुसलमान समाज में मिसाल बनते हैं, जबकि कट्टरता अपनाने वाले अपनी ही प्रगति के रास्ते रोक लेते हैं. शिक्षा मुसलमानों के लिए रामबाण इसलिए है क्योंकि यह आत्मनिर्भरता, सम्मान और देश की सेवा का रास्ता खोलती है.

भारत में मुसलमानों के हालात

उदाहरण देकर नियाज खान ने बताया कि भारतीय मुसलमानों ने शिक्षा और संघर्ष की बदौलत दुनिया में नाम कमाया है. उन्होंने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम इस देश में वैज्ञानिक से लेकर राष्ट्रपति बने. मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय क्रिकेट टीम की लंबे समय तक कप्तानी करते रहे. ऐसे कई नाम हैं जो बताते हैं कि कट्टरता नहीं, ज्ञान ही असली ताकत है. नियाज खान ने मौलाना अरशद मदनी के बयान पर कहा कि पढ़ा-लिखा मुसलमान अपनी पहचान खुद बनाता है. भारत में ऐसा कोई अवरोध नहीं है जो शिक्षा और मेहनत से पार न किया जा सके.

ये भी पढ़ें: ‘ये अशांति फैलाने वाला है’, इस्लाम में ही घिरे मौलाना अरशद मदनी, जमकर बरसे उमर अहमद इलियासी

क्या बोले थे मौलाना अरशद मदनी?

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा था कि दुनिया यह समझ रही है कि मुसलमान अब पूरी तरह लाचार, बेबस और कमजोर हो चुके हैं. मैं इस बात से सहमत नहीं हूं. आज न्यूयॉर्क में कोई मुस्लिम ‘ममदानी’ मेयर बन सकता है, लंदन में सादिक खान जैसे लोग मेयर बन रहे हैं. मगर भारत में एक मुसलमान तो विश्वविद्यालय का कुलपति (वाइस-चांसलर) तक नहीं बन पाता. अगर किसी तरह बन भी जाए, तो उसे आजम खान की तरह जेल में डाल दिया जाता है. अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जो कुछ हो रहा है, वही देख लीजिए. सरकार की पूरी कोशिश यही है कि मुसलमान कभी सिर उठाकर खड़ा न हो सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago