Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में 262 करोड़ कीमत का 328 किलो मेथामफेटामाइन ज़ब्त, अमित शाह ने कहा- “हमारी सरकार बहुत तेज़ी से ड्रग कार्टेल कर रही खत्म”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि NCB और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम ने दिल्ली में 262 करोड़ कीमत का 328 किलो मेथामफेटामाइन ज़ब्त किया है. साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बताया कि NCB और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम ने दिल्ली में 262 करोड़ कीमत का 328 किलो मेथामफेटामाइन ज़ब्त किया है. साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,


हमारी सरकार बहुत तेज़ी से ड्रग कार्टेल को खत्म कर रही है. ड्रग्स की जांच के लिए टॉप-टू-बॉटम और बॉटम-टू-टॉप अप्रोच को ज़ोरदार तरीके से अपनाते हुए, नई दिल्ली में ₹262 करोड़ कीमत का 328 kg मेथामफेटामाइन ज़ब्त करके और दो लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़ी कामयाबी मिली. यह ऑपरेशन PM मोदी जी के ड्रग-फ्री इंडिया के विज़न को पाने के लिए बिना रुकावट मल्टी-एजेंसी कोऑर्डिनेशन का एक शानदार उदाहरण था. NCB और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम को बधाई.

एक सप्ताह में चार पूर्वोत्तर राज्यों से 100 करोड़ का ड्रग्स बरामद

वहीं पिछले  एक सप्ताह में चार पूर्वोत्तर राज्यों से 100 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की गई. साथ ही 12 गिरफ्तारियां भी हुई है. असम राइफल्स, BSF, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरई), मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर के एक्साइज और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और मिजोरम पुलिस ने मिलकर या अलग-अलग कई ऑपरेशन चलाए.

इन ऑपरेशन में मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और असम से बहुत ज्यादा नशे की लत वाली मेथामफेटामाइन टैबलेट, हेरोइन, कोकीन, सूखा गांजा (मारिजुआना), विदेशी सिगरेट समेत कई ड्रग्स जब्त किए हैं. मिजोरम, त्रिपुरा, असम और म्यांमार के ड्रग पेडलर्स के बीच सांठगांठ से नारकोटिक्स का गैर-कानूनी कारोबार चल रहा है, जिसका मुख्य अड्डा म्यांमार का चिन राज्य है.


ये भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने ओम बिरला को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- आपके नेतृत्व में सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षण मिल रहा है


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read