देश

पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, कहा-‘विकसित भारत के निर्माण में उनके राष्ट्रवादी विचार जरूरी’

Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारत का महान सपूत बताते हुए कहा कि उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं.

पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन. देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं.” प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रियों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.

गृह मंत्री अमित शाह की श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनसंघ के संस्थापक व ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर वंदन करता हूं. दीनदयाल ने एकात्म मानव दर्शन के माध्यम से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को एक समग्र इकाई मानकर आर्थिक प्रगति के साथ नैतिक व सांस्कृतिक उत्थान पर भी बल दिया. जनसंघ के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला राजनीतिक विकल्प दिया. दीनदयाल के ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ व ‘अन्त्योदय’ के सिद्धांत हर एक राष्ट्रप्रेमी के लिए प्रेरणीय हैं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “महान विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. एकात्म मानव का उनका दर्शन और अंत्योदय के उनके विचार हमारे देश को आत्मनिर्भर, समावेशी और सशक्त बनाने की प्रेरणा हैं. उनका सारा जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जो हम सभी का आज भी मार्गदर्शन करते हैं.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का आज राजस्थान दौरा, बांसवाड़ा में परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला, नोएडा में ट्रेड शो का करेंगे उद्घाटन

पीयूष गोयल ने दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा, “अंत्योदय की भावना और ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी. उनकी सोच, जीवन दर्शन और देश के प्रति अटूट प्रेम ने हमें सिखाया कि विकास का असली अर्थ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं सुनिश्चित करना है. ऐसे महान चिंतक, राष्ट्रदृष्टा और मार्गदर्शक को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन.”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, “‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श था. श्रद्धेय दीनदयाल का ‘अंत्योदय दर्शन’ आज भी वंचितों के उत्थान हेतु पथ-प्रदर्शक है और ‘एकात्म मानववाद’ भारत की सांस्कृतिक आत्मा को आधुनिक युग की आवश्यकताओं से जोड़ने वाला शाश्वत मार्ग है. उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बाल विवाह के खिलाफ बगावत, जब एक 14 साल की लड़की के हक की लड़ाई ने बदल दिए देश के कानून

14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…

8 minutes ago

अडानी रियल्टी ने संभाले अटके प्रोजेक्ट्स, नई पूंजी से फिर शुरू हुआ निर्माण, घर खरीदारों को मिली उम्मीद

Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…

21 minutes ago

WISE 4.0 में उठी बदलाव की मांग: ‘क से किसान’ की पुरुषवादी सोच बदले और 5-स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में हों ऐसे कार्यक्रम

चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…

24 minutes ago

पीएम मोदी के साथ अपनी कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…

26 minutes ago

वकील के दफ्तर की तलाशी और एडवोकेट क्लाइंट प्रिविलेज से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी अधिकारियों को दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट…

32 minutes ago