देश अभी नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन को भूल भी नहीं पाया था कि लद्दाख में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में शुरू हुआ आंदोलन पहले तो शांतिपूर्ण था लेकिन बुधवार को अचानक इतना उग्र हो गया कि चार लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए.
यह आंदोलन 10 सितंबर को भूख हड़ताल से शुरू हुआ था. मांग थी कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और उसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए. लेकिन गृह मंत्रालय का कहना है कि वांगचुक ने भूख हड़ताल के दौरान कई भड़काऊ बयान दिए जिससे भीड़ उग्र हो गई. उन्होंने अरब स्प्रिंग और नेपाल के Gen Z आंदोलन का हवाला देकर युवाओं को उकसाया.
बुधवार को करीब सुबह 11:30 बजे प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल स्थल से निकलकर लेह के CEC कार्यालय और एक राजनीतिक दल के दफ्तर पर टूट पड़े. वहां आगजनी की गई, पुलिस वाहन जलाए गए और सुरक्षाकर्मियों पर हमला हुआ. हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी जिसमें कुछ लोग हताहत हुए.
वांगचुक ने बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि यह Gen Z की क्रांति है. उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी का मुद्दा उठाया लेकिन साथ ही अपील भी की कि हिंसा से उनकी मेहनत बर्बाद न हो.
हालात बिगड़ने के बाद वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी और एम्बुलेंस से गांव लौट गए। गृह मंत्रालय ने उन्हें हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया और लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो शेयर न करें.
इसे भी पढ़ें
अब सवाल उठता है कि आंदोलन की मांगें जायज़ थीं लेकिन हिंसा की जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…