देश

यूपी बीजेपी अध्यक्ष की दौड़ खत्म! पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, अध्यक्ष बनना तय

UP BJP New President: उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष की अटकलों पर विराम लगता हुआ दिखा रहा है. बीजेपी नेता पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary)  ने लखनऊ पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए नामंकान दाखिल कर दिया है. ऐसा बताया जा रहा है कि उनके बाद किसी और ने नामंकान दाखिल नहीं किया है. इसलिए अनौपचारिक तौर पर पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष माना जा रहा है. औपचारिक घोषणा कल (14 दिसंबर) हो सकती है.

सीएम योगी बने प्रस्तावक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंकज चौधरी के लिए प्रस्तावक की भूमिका निभाई है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी प्रस्तावक बने. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना और बेबी रानी मौर्य भी मौजूद रहे.

कौन हैं पंकज चौधरी ?

पंकच चौधरी वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कुर्मी समुदाय से आने वाले चौधरी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. पंकज चौधरी यूपी की महाराजगंज लोकसभा सीट से 1991 से अब तक सात बार चुनाव जीत चुके हैं. इस सीट से उन्होंने केवल 1999 और 2009 का चुनाव ही हारा है. कुर्मी जाति से आने वाले चौधरी का प्रभाव केवल महाराजगंज ही नहीं बल्कि पड़ोसी सिद्धार्थनगर और उसके पड़ोसी जिलों के साथ-साथ नेपाल में भी है.

ऐसे में उन्हें यूपी के बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए चुना जाना 2027 के चुनाव को देखते हुए भाजपा के लिए एक मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है. पंकज चौधरी को संगठन और शासन का लंबा अनुभव है.


ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: यूपी पुलिस ने मथुरा में घेरा ‘मिनी जामताड़ा’, सबसे बड़े सर्च ऑपरेशन से 4 गांवों में छिपे अपराधियों में मच गई खलबली


पूर्वांचल क्षेत्र में मजबूत प्रभाव

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र और ओबीसी समाज में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है, इसी कारण संगठनात्मक स्तर पर भी उन्हें अहम माना जाता है. समय-समय पर उनका नाम उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़े दायित्वों को लेकर चर्चाओं में आता रहा है. बीजेपी के भीतर भी उनका प्रभाव लगातार बढ़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

9 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

17 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

19 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

22 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

25 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

40 minutes ago