पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है. इसी दौरान बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) मंगलवार को मालदा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. प्रचार के दौरान तेज गर्मी की वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है.
पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं दिख रही है. वीडियो में कुछ लोग उनके पास बैठे हैं और उनके सिर पर पानी डालते हुए दिखाई दे रहे हैं.
उनकी टीम ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. पप्पू यादव उस समय पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रचार कर रहे थे. गौर करने वाली बात यह है कि राज्य में पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे. पहला 23 अप्रैल को तो दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा.
बता दें कि बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद पप्पू यादव के एक बयान पर खुद से संज्ञान लिया है. यह मामला महिलाओं से जुड़ी टिप्पणी का है, जिस पर आयोग ने आपत्ति जताई है. इसके बाद आयोग ने पप्पू यादव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. उन्हें तीन दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा गया है. आयोग ने यह भी पूछा है कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया और उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर विचार क्यों नहीं होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का करियर’, सांसद पप्पू यादव के बिगड़े बोल
हाल ही में संसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि, “भारत में महिलाओं को देवी कहा जाता है, लेकिन उन्हें असली सम्मान नहीं मिलता. इसके लिए सिस्टम और समाज जिम्मेदार है. 90% महिलाएं बिना राजनेताओं के ‘कमरे’ में जाए राजनीति नहीं कर सकतीं.”
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…