देश

‘दीदी को बाय-बाय!’ चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह ने किया ममता की विदाई का ऐलान

पश्चिम बंगाल के चांदीपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार (21 अप्रैल) को राज्य की मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह पहले चरण के प्रचार की आखिरी रैली है और अब बदलाव का समय आ गया है. अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को संबोधित करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है. उन्होंने कहा कि, “मैं दीदी को कहने आया हूं- दीदी, टाटा, बाय-बाय, अब आपका समय समाप्त हो गया है”.

भाजपा सरकार बनने का भरोसा

अमित शाह ने विश्वास जताया कि चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि 4 तारीख को मतगणना होगी और उसके बाद नई सरकार का गठन होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है और अब जनता इसका जवाब देगी.

घुसपैठ और कानून व्यवस्था पर बयान

रैली के दौरान अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और केंद्र सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा.

चांदीपुर और आसपास के इलाकों में पान की खेती का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने यहां एक रिसर्च सेंटर खोलने का वादा किया. उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र का विकास तेज होगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने पर विकास कार्यों में तेजी आएगी.


ये भी पढ़ें: लादेन को जी और मोदी को आतंकी…खड़गे के बयान पर भड़की BJP, पूछा- ओसामा के लिए इतना सम्मान क्यों?


आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर

अमित शाह ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने पिछले वर्षों में हुई कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने में पीछे नहीं हटेगी.

अपने भाषण में अमित शाह ने लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह चुनाव राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है और जनता को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

27 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

50 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

2 hours ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

2 hours ago