नवगछिया/अंजनी कुमार कश्यप
भागलपुर के नवगछिया में हुए कन्हैया मोदी की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. कुछ दिन पहले ही बदमाशों ने कन्हैया मोदी को गोली मार दी थी. वारदात के बाद पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पीड़ित के परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली. मौके पर ही उन्होंने गुस्सें में सीनियर पुलिस अधिकारियों को फोन कर तुरंत कार्रवाई की मांग की.
नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के मोदी टोला गांव में हुए कन्हैया मोदी हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत बनी हुई है. दरअसल कुछ समय पहले ही कन्हैया मोदी को अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर घर के पास गोली मार दी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भेज दिया.
इस सनसनीखेज वारदात के बारे में सुनते ही पूर्णिया सांसद राजेश रंजन (Rajesh Ranjan) उर्फ पप्पू यादव बिना समय गंवाए सड़क के रास्ते मृतक के गांव पहुंचे और उसके परिवार से मुलाकात की. परिजनों की बात सुनकर पप्पू यादव गुस्सा हो गए. उन्होंने उसी समय सीनियर पुलिस अधिकारियों को फोन कर फौरन कार्रवाई करने की मांग की.
पूर्णिया सांसद ने पुलिस अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, पूरे इलाके में पहले से ही आतंक का माहौल बना हुआ है.
उन्होंने कहा कि दो-दो मंत्री बनने के बाद भी इलाके में कानून व्यवस्था फेल है. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि खुलेआम धमकी दी जा रही है. ऐसे अपराधियों का 2 मिनट में एनकाउंटर होना चाहिए. गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को डराकर जीने नहीं दिया जा रहा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छोटे मामलों में सरेंडर कराकर अपराधियों को बचाया जाता है, और फिर जेल से ही उनका नेटवर्क चलता रहता है.
इलाके की हकीकत पर बड़ा सवाल:
पप्पू यादव ने खरीक बाजार और आसपास के इलाकों की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि यह एक छोटा ग्रामीण बाजार है, जहां ज्यादातर गरीब और मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं, अपराधी खास तौर पर कमजोर वर्ग को निशाना बना रहे हैं, जाति और राजनीतिक संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
साथ ही हाल के अन्य मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना गरीब परिवार के बच्चे की हत्या और अब मोमोज बेचने वाले युवक को गोली मारना, इन घटनाओं को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि “बिहार में गरीब सबसे ज्यादा असुरक्षित है”.
सांसद ने साफ कहा कि हमें राजनीति से मतलब नहीं, लेकिन गरीबों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा. जो नेता जाति और धर्म के नाम पर वोट लेते हैं, वे ऐसे मामलों में चुप रहते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ के नाम पर युवा पीढ़ी को बर्बाद होने नहीं देंगे- दिल्ली हाई कोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI 2nd T20: रांची के दूसरे T20 में भारत ने 249 रन बनाए,…
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…
सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…