Categories: देश

जीशान सिद्दीकी से मिलने मुंबई पहुंचे पप्पू यादव, जताया शोक

Pappu Yadav Meets Zeeshan Siddique: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान से मिलने मुंबई गए बिहार के पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने वापस बिहार आने पर शोक व्यक्त किया.

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “बिहार के लोगों पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि मुंबई में बिहारियों की बड़ी संख्या है. वहां की भीड़ और पूरे बिहार में भाजपा के प्रति नफरत का माहौल स्पष्ट करता है कि लोग बदलाव चाहते हैं. बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे कौन है? क्या यह कोई बड़ा उद्योगपति या व्यापारी है? अगर ऐसा कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं रह सका, तो निश्चित रूप से पूरा बिहार उसके साथ खड़ा होगा.”

उन्होंने कहा, “आज रात सलमान खान से मुलाकात होनी थी, लेकिन वे शूटिंग में व्यस्त थे. हमने दो बार बात की और चुनाव के दौरान मिलेंगे. सलमान ने कहा कि उनका विश्वास भगवान पर है और वे केवल लोगों की मदद में लगे हैं. वे अपनी आधी कमाई समाज सेवा में लगाते हैं, जो इस बात का सबूत है कि वे संविधान, लोकतंत्र और कानून के प्रति प्रतिबद्ध हैं.”

तेजस्वी यादव पर शराब पीने के आरोप पर क्या बोले पप्पू यादव

जीतन राम मांझी द्वारा तेजस्वी यादव पर शराब पीने के आरोप पर उन्होंने कहा, “यह एक व्यक्तिगत मामला है. सच यह है कि कई नेता शराब पीते हैं, और अगर डीएनए टेस्ट करवाए जाए, तो पता चलेगा कि 99 प्रतिशत नेताओं को यह आदत है. यह कोई नई बात नहीं है, और मांझी ने जो कहा, उसमें सच्चाई है.”

जहरीली शराब की समस्या गंभीर: पप्पू यादव

उन्होंने आगे कहा, “जहरीली शराब की समस्या गंभीर है. जब लोग इस शराब के सेवन से मर रहे हैं, तो यह पूछना जरूरी है कि इसे कैसे खत्म किया जाए. इसके लिए सत्ता पक्ष और अन्य सभी को मिलकर एक सख्त कानून बनाना चाहिए. जहरीली शराब के निर्माता और आपूर्तिकर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा मिलनी चाहिए. इसके अलावा, अगर किसी थाने में जहरीली शराब मिलती है और कोई पकड़ा जाता है, तो पूरे थाने को बर्खास्त कर देना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “ प्रदेश में शराबबंदी को लेकर यह आवश्यक है कि पंचायत स्तर पर भी सख्त कदम उठाए जाएं. अगर कोई साजिशकर्ता पाया जाता है, तो उसकी पंचायत की सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए. आप जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप बिहार की जनता को इस खतरे से बचाने के लिए ठोस कदम उठाएं. आखिरकार, यह राजनीति का सवाल नहीं, बल्कि लोगों की जान का है.”

आईएएनएस

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

22 minutes ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

50 minutes ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

2 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

3 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

3 hours ago