शारदा सिन्हा.
Sharda Sinha: बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिलहाल आईसीयू में रखा गया है. इसी साल शारदा और उनके पति ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह मनाई.
बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. इस बीच आज सुबह अचानक शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक अधिक खराब हो गई. बता दें कि हाल ही में उनके पति का निधन ब्रेन हैमरेज से हुआ था.
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दिग्गज लोक गायिका शारदा सिन्हा को को खाने-पीने में काफी दिक्कतें आ रही थीं. हालांकि, अभी तक उनके मेडिकल स्टाफ की ओर से कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.
पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित शारदा सिन्हा लोकप्रिय लोक गायिका गायिका हैं. बिहार की रहने वाली शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गीत के लिए देश में प्रसिद्ध हैं. उनकी कुछ लोकप्रिय लोकगीतों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं. लोक गायिका शारदा सिन्हा को संगीत में योगदान के लिए साल 2018 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया. शारदा सिन्हा को लोग ‘स्वर कोकिला’ के नाम से जानते हैं.
शारदा सिन्हा का जन्म बिहार के सुपौल जिले के हुलास में 1 अक्टूबर 1952 को हुआ. उनका ससुराल बेगूसराय जिले के सिहमा गांव में है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मैथिली लोक गीत से की. शारदा सिन्हा को लोकगीतों के लिए बिहार कोकिला, पद्मश्री (1991) और पद्मभूषण (2018) से सम्मानित किया गया है. इन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अवाला हिंदी गीत भी गाये हैं. सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’, मैंने प्यार किया और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में इनके द्वारा गाये गए गीत काफी लोकप्रिय हुए हैं. बिहार में छठ पूजा के दौरान शारदा सिन्हा के छठ-गीत बच्चे-बच्चे के जुबान पर रहते हैं.
भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…