देश

भाईचारे, मेलमिलाप और सौहार्द की मिसाल: धनतेरस पर निजामुद्दीन दरगाह में एकता का संगम

धनतेरस के इस शुभ अवसर पर, दिल्ली की ऐतिहासिक हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एकत्रित हुए. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द, एकता, भाईचारा, मेलमिलाप और अखंडता को बढ़ावा देना था. यह समारोह हर वर्ष की तरह एकता का प्रतीक बनकर उभरा.

इंद्रेश कुमार ने क्या कहा?

इस मौके पर मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कश्मीर को धरती का जन्नत कहा जाता है, और हमें इसे बनाए रखते हुए पूरे देश को भी दुनिया की जन्नत बनाए रखना है. उन्होंने भारत की विशेषता को रेखांकित करते हुए कहा, “यह एक ऐसा देश है जो पूरी दुनिया को अहिंसा और भाईचारे का संदेश दे रहा है. हमारी विविधता हमारी ताकत है और यही हमें दुनिया के सामने एकता और अखंडता का उदाहरण बनाती है.”

इंद्रेश कुमार ने इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर की बात को याद करते हुए कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है. उन्होंने समाज में फैली विकृतियों पर चिंता व्यक्त की और सभी से अपील की कि वे एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें.

महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया और प्रार्थना की कि मुस्लिम समाज में कोई भी बहन, बहू या बेटी तीन तलाक या अन्यायपूर्ण परंपराओं की शिकार न बने. उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और समान अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वे भी समाज में अपनी पहचान बना सकें.

इंद्रेश कुमार ने जात-पात, छुआ-छूत और अन्य सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा, “किसी भी समाज की तरक्की तभी संभव है जब उसमें सभी लोगों को समान अधिकार और अवसर मिलें.”

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की. उन्होंने सभी से संयमित तरीके से पटाखे जलाने की अपील की, यह कहते हुए कि यह त्योहार का समय है और हमें इसे अपने पर्यावरण और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए.

वक्फ बोर्ड में सुधार की आवश्यकता को भी उन्होंने प्रमुखता से उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां भ्रष्टाचार फैला हुआ है और कई वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं. इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम समाज से आग्रह किया कि वे अपनी संपत्तियों की रक्षा और विकास के लिए एकजुट होकर काम करें.

कार्यक्रम का माहौल शांति और सौहार्द से भरा हुआ था, जहाँ विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ प्रार्थना और दुआ में शामिल हुए. इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच भाईचारे, सह-अस्तित्व और आपसी सहयोग का संदेश सुनाई दिया.

इंद्रेश कुमार ने भारतीय समाज में एकता और अखंडता को बढ़ावा देने का संदेश दिया और स्पष्ट किया कि भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी ताकत है.

कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संयोजक, सहसंयोजकों समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से मोहम्मद अफजाल, गिरीश जुयाल, रजा हुसैन रिजवी, अबु बकर नकवी, शालिनी अली, शाहिद सईद, हाफिज साबरीन, इमरान चौधरी, ताहिर हुसैन, केशव पटेल और शाकिर अली शामिल थे. सभी धर्मों के लोगों ने बड़ी तादाद में इस कार्यक्रम में शिरकत की, जो इस बात का प्रतीक था कि सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की भावना भारत के विभिन्न समुदायों में जीवित है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

4 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

10 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

27 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

30 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

41 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

56 minutes ago