देश

झारखंड में भाजपा ने 5,628 केंद्रों पर एक साथ शुरू किया सदस्यता अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में रविवार से सदस्यता अभियान शुरू किया है. पार्टी ने इसे ‘संगठन महापर्व’ का नाम दिया है. इसके तहत पूरे राज्य में बनाए गए 5,628 केंद्रों पर प्रदेश, जिला और मंडल इकाइयों के पदधारकों की मौजूदगी में एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. प्रत्येक केंद्र पर सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता प्राप्त की.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र धनवार के खोरो गांव में संगठन महापर्व के तहत बनाए गए केंद्र पर उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि लोग बड़े उत्साह के साथ इस अभियान में भागीदार बन रहे हैं.

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने बताया कि पूरे राज्य में संगठन महापर्व के लिए बनाए गए हर केंद्र पर पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. उन्होंने कहा कि भाजपा को इस साल हुए लोकसभा चुनाव में 84 लाख से ज्यादा, जबकि विधानसभा चुनाव में 59 लाख से ज्यादा मत प्राप्त हुए हैं. इससे पता चलता है कि पार्टी के प्रति लोगों में प्रबल विश्वास है. लोग हमारी नीतियों का समर्थन करते हैं. इस अभियान के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लाखों की संख्या में लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे.

पहले दिन पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार राय गिरिडीह जिला के पचंबा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची के हरमू, राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा खिजरी विधानसभा क्षेत्र के टाटीसिलवे मंडल अंतर्गत महिलौंग और सांसद आदित्य प्रसाद साहू ओरमांझी मंडल के कुच्चू गांव में बनाए गए केंद्र पर उपस्थित रहे. इसी तरह अन्य सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारियों ने अलग-अलग केंद्रों पर अभियान में सहभागिता निभाई.

ये भी पढ़ें- भारत का हरित क्षेत्र 1,445 वर्ग किलोमीटर बढ़ा, इन राज्यों में वन और वृक्ष सबसे ज्यादा बढ़े

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री और कोडरमा की भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी रविवार को पार्टी के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सदस्यता का नवीनीकरण किया. उन्होंने पार्टी के समर्थकों और शुभेच्छुओं से सदस्यता अभियान में भाग लेने की अपील की. पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है. नमो एप के जरिए भी लोग सदस्यता ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

6 minutes ago

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…

25 minutes ago

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

51 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

1 hour ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

1 hour ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

2 hours ago