Parbhani Old Rivalry: अभिषेक पांडे/परभणी: महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिले की जिंतूर तहसील के निवली खुर्द गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की जान लेने की कोशिश की गई. इस हमले की खबर जैसे ही गांव में फैली, वहां सन्नाटा पसर गया और लोग दहशत में आ गए. मामूली कहासुनी और पुराने झगड़े किस कदर हिंसक मोड़ ले सकते हैं, यह घटना इसका जीता-जागता उदाहरण है.
यह पूरी वारदात निवली खुर्द गांव के बाहर एक पान की टपरी के पास हुई. गांव का ही रहने वाला 23 वर्षीय गोपाल पांडुरंग ठोंबरे किसी काम से बाहर निकला था, तभी उसे गांव के ही तीन लोगों ने रास्ते में रोक लिया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावरों ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी. जैसे ही गोपाल उनके करीब पहुंचा, तीनों ने बिना कुछ सोचे-समझे उस पर हमला बोल दिया. किसी के हाथ में लोहे की रॉड थी, तो कोई चाकू और डंडे लेकर उसे मारने पर उतारू था. गोपाल को संभलने तक का मौका नहीं मिला और सरेराह उसे बेरहमी से पीटा गया. हमलावरों ने गोपाल के सिर को निशाना बनाया, जिससे उसे काफी गहरी चोट आई है. इसके अलावा उसके बाएं हाथ पर भी चाकू और रॉड के कई जख्म मिले हैं.
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. खून से लथपथ गोपाल को देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और उसे बोरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां मौजूद डॉक्टर पठान ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया.
हालांकि, घाव इतने गहरे थे कि बेहतर इलाज की सख्त जरूरत थी. इसी वजह से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे परभणी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल गोपाल का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन सिर की चोट की वजह से डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
इस घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि छोटी-मोटी रंजिशों के चलते इस तरह के जानलेवा हमले सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं हैं. गांव के लोगों में आरोपियों के प्रति भारी गुस्सा है और वे मांग कर रहे हैं कि पुलिस इस मामले में कोई ढिलाई न बरते. लोगों का कहना है कि अगर वक्त रहते इन अपराधियों को सजा नहीं मिली, तो गांव का शांतिपूर्ण माहौल पूरी तरह बिगड़ सकता है. पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: मेरठ में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार किलो पनीर जब्त
-भारत एक्सप्रेस
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…