देश

West Bengal: ‘कलयुगी कपल’ पर रिल्स का भूत सवार! iPhone खरीदने के लिए बेच दिया 8 महीने का बच्चा, पुलिस ने ऐसे किया पूरे मामले का खुलासा

West Bengal: पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के उत्तर 24 परगना जिले में एक मां-बाप ने आईफोन खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया. इतना ही नहीं बच्चे को बेचने से मिले पैसे से कपल ने आईफोन 14 खरीदा और फिर इंस्टा रिल्स बनाने लगे. मां-बाप का अपने बच्चे के प्रति इस निर्दयता वाले व्यवहार से हर कोई हैरान है. सूचना मिलने पर पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की और फिर बच्चे को खरीदने वाली औरत और बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, बच्चे का पित अभी भी फरार है.

West Bengal: ऐसे पुलिस को मिली मामले की जानकारी

सोशल मीडिया पर रिल्स बनाने की होड़ सी लगी हुई है. कई लोग रिल्स के लिए अच्छे वीडियो बने इसको देखते हुए महंगे फोन भी खरीद रहे हैं. वहीं, इस बीच बंगाल के 24 परगना जिले से दंग कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कपल को रिल्स बनाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि इसके लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया. पुलिस ने भी इसका खुलासा किया है कि बच्चे को बेचने के बाद खरीदे गए आईफोन से उसके माता-पिता रिल्स बना रहे थे. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को इस कपल के किसी पड़ोसी के माध्यम से मिली.

ये भी पढ़ें- चीन ने जारी किया ‘स्टेपल वीजा’ तो भारत ने लगा दी लताड़, जानिए क्या होता है यह Visa

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपल के पड़ोस वालों ने ध्यान दिया कि उनका 8 महीने का बच्चा कहीं दिख नहीं रहा है. बच्चे के बिना कपल एकदम खुश और बदले-बदले से नजर आ रहे थे. इतना ही नहीं कपल के हाथ में महंगा फोन भी लोगों ने देखा और यह भी देखा कि वे खुशी-खुशी रिल्स बना रहे हैं. पड़ोसियों ने सोचा कि जिसको पैसे की इतनी तंगी थी वह आज आईफोन पर रिल्स बना रहा है. इन्ही में से किसी पड़ोसी को शक हुआ तो उसने पुलिस को जाकर मामले की जानकारी दी.
सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई.

बच्चे की मां से पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बच्चे की मां से पूछताछ की. शुरूआत में तो उस महिला ने कुछ बताने में अनाकनी की लेकिन जब पुलिस ने तसल्ली से पूछताछ की तो उसने सबकुछ बता दिया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला ने कहा कि उसने अपने बच्चे को बेच दिया है और उससे मिले पैसे से उसने आईफोन खरीदा है. महिला ने यह भी कबूल किया कि बाकि के बच्चे पैसे से उसने और उसके पति ने जगह-जगह जाकर इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाया.
वहीं, इस मामले में पुलिस ने बच्चे को बरामद कर बच्चे की मां, बच्चे को खरीदने वाली औरत प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि बच्चे का पिता जयदेव अभी फरार है, उसकी तलाशी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago