देश

Election Survey: 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP की नींद उड़ाएगी कांग्रेस, सर्वे में जानें कितनी मिल रही हैं सीटें

Lok Sabha Elections: 2024 का लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही राजनीतिक पार्टियां भी अपनी रणनीतियों को आगे बढ़ा रही हैं. अभी तक चुनाव के लिए दो बड़े गठबंधन बनकर तैयार हो गए हैं. एक NDA में 38 पार्टियां शामिल हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने भी गठबंधन ‘INDIA’ तैयार कर लिया है. इसमें 26 विपक्षी पार्टियां हैं. इन गठबंधनों के सामने आते ही चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. इस बार के चुनाव में सभी नजरें कांग्रेस पर रहेंगी कि वो कैसा प्रदर्शन करती है, क्योंकि देश की सबसे बड़ा पार्टी की पिछले दो चुनावों हालत बेहद ही खराब रही है.

एक सर्वे किया गया और जानने की कोशिश की गयी कि बीजेपी फिर से वही अपने मजबूत प्रदर्शन को दोहराएगी या गठबंधन ‘INDIA’ कुछ कमाल कर पाएगा. जब सर्वे के आंकड़े सामने आए तो हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि कांग्रेस इस बार पहले से काफी ज्यादा मजबूत दिखाई पड़ रही है.

कांग्रेस करेगी बेहतर प्रदर्शन ?

टाइम्स नाउ (Times Now) और इटीजी (ETG) ने 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर एक सर्वे किया है, इस सर्वे के मुताबिक, देश में एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि कांग्रेस पहले से काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. सर्वे के अनुसार कांग्रेस की सीटें पिछले चुनाव के मुकाबले डबल हो सकती हैं, चलिए आपको कांग्रेस के आंकड़ों के बारे में बताते हैं. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी वाले NDA के गठबंधन को 285 से 325 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को 111 से 149 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के लिए बड़ी होगी. इसके साथ ही अगर ‘INDIA’ गठबंधन में बाकी पार्टियों को सही सीटें मिल गयी तो चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- “I.N.D.I.A के लोग पाकिस्तान जाएं, श्रीलंका जाएं…”, भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन बोले- 2047 में विश्व गुरु बनने जा रहा भारत

कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव में केवल 52 सीटें ही मिल सकी थीं. इसके साथ ही 2019 के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 19.55 फीसदी वोट शेयर ही मिला था. यही हाल कांग्रेस का लोकसभा चुनाव 2014 में भी देखने को मिला था जिसमें पार्टी मात्र 44 सीटों पर आकर सीमट गई थी और वोट प्रतिशत केवल 19 फीसदी रह गया था.

इतने फीसदी पार्टियों को मिलेगा वोट

टाइम्स नाउ इटीजी सर्वे के मुताबिक, अगर आज हुए लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी को 38.08 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. जबकि कांग्रेस को 28.82 फीसदी और अन्य को 33.10 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago