देश

पीएम मोदी की सबसे बड़ी ताकत है उनका बेदाग चरित्र : परेश रावल

दिग्गज एक्टर और भाजपा के पूर्व सांसद परेश रावल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की असली ताकत उनका अच्छा और बेदाग चरित्र है. परेश रावल ने कहा कि उन्हें लगता है कि मोदी जी में सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी खूबियां हैं, जिन्हें लोग ‘आयरन मैन ऑफ इंडिया’ कहते हैं.

अपने पुराने अनुभव को याद करते हुए परेश रावल ने बताया कि एक समय ऐसा था जब गुजरात के ज्यादातर अखबार मोदी जी के खिलाफ लिख रहे थे, लेकिन लोग अखबारों की बातों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं कर रहे थे. उनका विश्वास नरेंद्र मोदी के साथ था.

परेश रावल ने कहा, “जब मेरी मुलाकात मोदी जी से हुई, तो मुझे एहसास हुआ कि वह सही इंसान हैं. तभी मैंने तय किया कि मैं 2007 के चुनाव में उनके लिए प्रचार करूंगा. मैंने दिल से बात की और लोगों को मेरी बात समझ में आई और उन्होंने हम पर भरोसा किया.”

PM Modi में सरदार पटेल जैसी कई खूबियां हैं

‘ओएमजी ओ माय गॉड’ फिल्म के एक्टर परेश रावल ने कहा कि एक नागरिक होने के नाते उनका फर्ज है कि वह ऐसे नेता का समर्थन करें, जो ईमानदार हो. उन्होंने कहा, “मेरे लिए मोदी जी जैसे सही इंसान का साथ देना जरूरी है. उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका अच्छा और बेदाग चरित्र है.

मैं हमेशा कहता हूं कि अगर कोई मोदी जी को हराना चाहता है, तो उसे नरेंद्र मोदी जैसा ही कोई ईमानदार और मजबूत इंसान लाना होगा. उनके चरित्र की ताकत हर किसी के दिल को छूती है.” परेश रावल ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना सरदार वल्लभभाई पटेल से की.

उन्होंने कहा, “मुझे पूरी तरह भरोसा है कि मोदी जी में सरदार पटेल जैसी कई खूबियां हैं. वह समझदार और तेज हैं. वह सख्त कदम उठाने में हिचकिचाते नहीं हैं. भगवान ने उन्हें एक मजबूत और सच्चा चरित्र दिया है.”


ये भी पढ़े:Anushka Yadav से मिलने उनके घर पहुंचे Tej Pratap Yadav, 7 घंटे पास रहे; मुलाकात पर बोले- पारिवारिक संबंध है


भारत एक्प्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago