देश

Budget Session: क्या हुआ जब संसद में पीएम मोदी और सोनिया गांधी आए आमने-सामने?

Parliament Budget Session: बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक दूसरे का अभिवादन किया. मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी नेताओं की बेंच पर जाकर कई विरोधी दलों के नेताओं के साथ बातचीत की. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी बेंच की तरफ सबसे आगे बैठी सोनिया गांधी को भी नमस्कार किया और जवाब में सोनिया गांधी ने भी हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी को नमस्कार कहा.

पीएम मोदी ने फारूक अब्दुल्ला के पास रुककर उनसे कुछ देर बातचीत भी की. इसके बाद वे लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के पास पहुंचे और उनसे पूछा, “थक गए आप?” इससे पहले उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और सौगत रॉय के अलावा अन्य कई विपक्षी नेताओं के साथ भी बातचीत की.

वहीं बिहार से सांसद चिराग पासवान खुद प्रधानमंत्री के पास जाकर उन्हें नमस्कार कर कुछ जानकारी देते नजर आए जिसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी चिराग पासवान की पीठ थपथपाते दिखे. बता दें कि राज्यसभा में मंगलवार को वर्ष 2022-23 की आर्थिक समीक्षा की प्रति सदन के पटल पर रखी गयी और इसके बाद बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. उच्च सदन की बैठक अपराह्न एक बजकर पांच मिनट पर शुरू हुई तथा सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व सदस्यों डी मस्तान और शरद यादव के निधन का उल्लेख किया और पूरे सदन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: Budget Session: सरकार की योजनाओं के केंद्र में महिलाओं का जीवन सुगम बनाना और नारी सशक्तीकरण अहम- बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

भारतीय महिला टीम को सभी ने दी बधाई

इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति सदन के पटल पर रखवाई और अंडर-19 विश्व कप क्रिक्रेट में भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. सभापति ने कहा कि इन महिला खिलाड़ियों ने पूरे देश का नाम रोशन किया है और यह राष्ट्र के लिए गौरव की बात है. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक समीक्षा 2022-24 की प्रति को सदन के पटल पर रखा. इसके तत्काल बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

1 hour ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

2 hours ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

3 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

3 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

3 hours ago