देश

‘हमने नीतियों के तप से कोयले को हीरा बना दिया…’ श्वेत पत्र पर बोलीं वित्त मंत्री- 2047 तक भारत को विकसित बनाएंगे

Parliament Budget Session White Paper Debate: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9 फरवरी को लोकसभा में श्वेत पत्र को लेकर बात रखी. इससे पहले श्वेत पत्र पर लोकसभा में सभी दलों केे सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. वित्त मंत्री ने कहा कि 10 साल के कामकाज पर ये पत्र बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ सदन के पटल पर रखा गया.

सीतारमण ने अपने भाषण की शुरुआत कांग्रेस कार्यकाल के 10 वर्षाें से की. उन्होंने कहा कि हमारी नीति कभी भी नेशन फर्स्ट की नहीं रही. इन्होंने फैमिली फर्स्ट नीति के जरिए देश को बर्बाद कर दिया. वित्त मंत्री ने कहा कि 2008 में वैश्विक मंदी इतनी गंभीर नहीं थी जितनी कोविड-19 की. हालांकि यूपीए सरकार ने वैश्विक मंदी के दौरान ठीक से काम नहीं किया. इसी के परिणामस्वरूप देश की अर्थव्यवस्था नीचे चली गई.

वित्त मंत्री के भाषण की बड़ी बातें

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि यूपीए सरकार में देश की हितों की रक्षा को लेकर कुछ नहीं किया गया. आए दिन घोटाले पर घोटाले होते रहते थे. कोल स्कैम की वजह से देश को 1.86 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. ये कैग ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है.

कोल सेक्टर का आपने सत्यानाश कर दिया. आपने अपने शासनकाल में पिछले दरवाजे से कोयले के ब्लाॅक आवंटित किए थे. लेकिन हमने पीछे के दरवाजे से मेरे भाई, मेरे भतीजे को कोयला ब्लाॅक नहीं बांटे.

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि हमनें अपनी नीतियों के दम पर कोयले को हीरा बनाया लेकिन आपने कोयले को राख बना दिया. सीतारमण ने आगे कहा कि हमनें 10 वर्षों तक मेहनत की और कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट से देश को बाहर निकाला और टाॅप 5 इकोनाॅमी की स्टेज में लेकर आ गए.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago