Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष का सरकार के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. बुधवार को कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसद मौजूद रहे.
विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला. प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. विपक्ष का आरोप है कि इन मामलों में सरकार जवाबदेही से बच रही है और संसद के भीतर भी इन मुद्दों पर संतोषजनक चर्चा नहीं हो रही है.
#WATCH | Delhi | Opposition MPs, including Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, Priyanka Gandhi Vadra and others, march from the Gandhi statue at Prerna Sthal to Makar Dwar in protest against Union Home Minister Amit Shah over ‘police action’ against CJP protestors on 20th July, the… pic.twitter.com/3rmEb6xwvK
— ANI (@ANI) August 5, 2026
मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और सरकार से इन मामलों में जवाब देने की मांग की. उनका कहना था कि लोकतंत्र में सरकार की जवाबदेही तय होना जरूरी है और जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए.
इस मौके पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता में बैठे लोगों की जनता के प्रति जिम्मेदारी होती है. उन्होंने कहा, “जो पद पर आसीन हैं, उनकी जनता के प्रति कुछ जिम्मेदारियां होती हैं. यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं और न ही किसी का राजदरबार है. अगर बच्चों पर गोलियां चली हैं, पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है और आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं, तो किसी न किसी ने इसके आदेश दिए होंगे. सरकार को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए. यही इस देश की परंपरा रही है.”
#WATCH | Delhi | Opposition MPs, including Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and others, to march from the Gandhi statue at Prerna Sthal to Makar Dwar in protest against Union Home Minister Amit Shah over ‘police action’ against CJP protestors on 20th July, the issue of alleged… pic.twitter.com/Wq63dK0YaX
— ANI (@ANI) August 5, 2026
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की एक कॉल के बाद देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, जानिए फोन पर क्या हुई बात
मानसून सत्र के दौरान विपक्ष लगातार विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है. संसद के भीतर जहां विपक्ष इन मामलों पर चर्चा और जवाब की मांग कर रहा है, वहीं सदन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश जारी है. आने वाले दिनों में भी इन मुद्दों को लेकर संसद के भीतर और बाहर राजनीतिक टकराव तेज रहने के संकेत हैं.
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…