देश

वक्फ, टैक्स और इलेक्शन: कैसे रहे पीएम मोदी के तीसरे टर्म में संसद के पिछले 3 सत्र?

Parliament Monsoon Session: संसद 21 जुलाई से 21 अगस्त तक मानसून सत्र के लिए तैयार हो रही है. यह संसद का पहला सत्र है जो पहलगाम हमले और पाकिस्तान में आतंक स्थलों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है. इस सत्र में आयकर विधेयक 2025 भी पेश होने की संभावना है. ऐसे देश में मोदी सरकार के तीसरे टर्म के पिछले सत्रों को लेकर भी चर्चा होने लगी है. क्योंकि, यह वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के बाद पिछले तीन सत्रों की मुख्य बातों की समीक्षा करने का समय है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में मानसून सत्र 2024, शीतकालीन सत्र 2024, और बजट सत्र 2025 हुए है. इसमें कई सुधार देखने को मिले हैं. आइये तीसरे टर्म में मोदी सरकार के संसद सत्रों पर एक नजर डालते हैं. आखिर इनमें क्या-क्या हुआ है?

मानसून सत्र 2024

यह सत्र एनडीए के लगातार तीसरे कार्यकाल के बाद हुआ. इसमें सरकार के आर्थिक प्रदर्शन का मजबूत बचाव किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड नौकरी सृजन, बेहतर महंगाई नियंत्रण और स्थिर वित्तीय प्रबंधन का दावा किया. हालांकि, बजट में कोई बड़ी घोषणाएं नहीं की गईं.

शीतकालीन सत्र 2024

इस सत्र में राजनीतिक उथल-पुथल देखी गई. 140 से अधिक विपक्षी सांसदों को लगातार व्यवधान और विरोध के लिए निलंबित किया गया. सरकार ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” से संबंधित दो प्रमुख विधेयक पेश किए. इसमें से एक एक संविधान संशोधन का प्रस्ताव और दूसरा संघ शासित क्षेत्रों में चुनावों से संबंधित बिल था. हालांकि, बाद में दोनों को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया. इसे सत्र में भारतीय वायुयान विधेयक, 2024 पास किया गया.

बजट सत्र 2025

31 जनवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक फैले इस सत्र ने एक राजनीतिक रूप से रणनीतिक बजट दिया. इसमें मध्यम वर्ग को कर राहत, रिकॉर्ड पूंजी निवेश और नई कल्याणकारी योजनाएं शामिल थीं. मुख्य बात आयकर संरचना का पुनर्गठन था. इसके तहत 12 लाख रुपये तक की आय को कर-मुक्त किया गया. वहीं वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित किया गया.

ये भी पढ़ें: भारत पर बढ़ रहा निवेशकों का भरोसा, 32 देशों से आगे निकला हिंदुस्तान

खास होने वाला है मानसून सत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session), शीतकालीन सत्र 2024, और बजट सत्र 2025 के बाद एक बार फिर से मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) के लिए संसद में पहुंचने वाले हैं. यह सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलने वाला है. इस सत्र से पहले भारत में कई बड़ी घटनाएं हुई है. पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर और अहमदाबाद में हुआ प्लेन क्रैश इस सत्र में बहस का बड़ा मुद्दा हो सकता है. इसके साथ ही कैबिनेट में लिए गए कई फैसलों को सदन से मंजूर कराने की कोशिश की जाएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

10 minutes ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

24 minutes ago

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…

39 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

39 minutes ago

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…

47 minutes ago

Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…

54 minutes ago