देश

Parliament Security: संसद सुरक्षा चूक मामले में 7वें किरदार महेश की एंट्री, जानें कौन हैं यह शख्स और कैसे की ललित की मदद

Parliament Security Breach: संसद में सुरक्षा चूक मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले का मास्टरमाइंड बताये जा रहे ललित झा ने गुरुवार कर्तव्य पथ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. इस दौरान उसके साथ इस पूरे घटनाक्रम के सांतवें किरदार महेश की भी एंट्री हो गई है. जानकारी के मुताबिक, वह ललित के साथ सरेंडर करने के लिए पहुंचा था. वहां पुलिस ने महेश को हिरासत में ले लिया है. अब इस मामले में काफी चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. महेश को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पहले से पूरी जानकारी थी. उसने ही ललित को अपने ठिकाने पर छुपा रखा था.

पुलिस की जांच के मुताबिक, ललित ने संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे अपने साथियों का वीडियो बनाकर सीधे राजस्थान के लिए फरार हो गया था. वहीं महेश भी राजस्थान का ही रहने वाला है.

कौन है ललित का साथी महेश

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद ललित झा ने बस पकड़ी और राजस्थान के नागौर के लिए रवाना हो गया और सीधे महेश से मिला. इसके बाद जब उन्हें पता चला कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है तो उन दोनों ने खुद ही दिल्ली आकर सरेंडर कर दिया. संसद की सुरक्षा चूक मामले में महेश का भी अहम रोल बताया जा रहा है. वहीं उसकी आरोपी नीलम से भी कई बार हुआ करती थी. इन सभी की मुलाकात भगत सिंह फैन क्लब पेज के जरिये हुई थी. ललित झा ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि उसने अपना और महेश का फोन जला दिया था. उसने बताया कि उसके पास चारों साथियों के फोन थे. घटना के बाद वह दिल्ली से सीधे राजस्थान के लिए रवाना हो गया.

अभी तक कितने लोगों की एंट्री और किसका क्या था रोल

पुलिस ने सबसे पहले इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था. जिन्होंने संसद के अंदर और बाहर उत्पाद मचाया था. इनका नाम सागर, मनोरंजन, अमोल और नीलम था. इसके बाद जांच में पता चला कि4 नहीं कुल 6 लोग शामिल हैं. पुलिस ने विशाल शर्मा ऊर्फ विक्की को पकड़ा. वहीं फिर पता चला कि इसका मास्टर माइंड ललित है. उसने ही यह पूरी साजिश रची थी. उसने भी बीते दिन सरेंडर कर दिया तो पुलिस ने भी उसको गिरफ्तार कर लिया. लेकिन जब ललित ने सरेंडर किया तो उसके साथ महेश नाम का शख्स भी था. जो इस मामले में सांतवा शख्स है. हालांकि विशाल शर्मा ऊर्फ विक्की और उसकी पत्नी की इस मामले में कोई भूमिका नहीं निकली है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

39 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago