देश

आर-पार की जंग! ‘अब मुझे किरेन रिजिजू से नियम सीखने पड़ेंगे’, आग-बबूला क्यों हुए मल्लिकार्जुन खड़गे?

Monsoon Session Rajya Sabha: संसद में गुरुवार का दिन भारी हंगामे और तीखी नोकझोंक के नाम रहा. छात्रों पर पुलिस बल के प्रयोग का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार नारेबाजी की, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कुछ ही देर में स्थगित करनी पड़ी. लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रही संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई आर-पार की बहस.

रिजिजू का विपक्ष पर वार (Rajya Sabha Kiren Rijiju vs Mallikarjun Kharge)

हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ा रुख अपनाते हुए विपक्ष पर संसदीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कोई सदस्य जब बोल रहा हो, तो बीच में टोका-टोकी करना नियमों के खिलाफ है. रिजिजू ने सीधे खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि वे रोज सदन में एक ही बात दोहराते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद पवन खेड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि वह अभी हाल ही में संसद पहुंचे हैं, उन्हें पहले संसदीय नियमों का अध्ययन करना चाहिए.

खड़गे का करारा पलटवार (Kiren Rijiju vs Mallikarjun Kharge Rajya Sabha)

रिजिजू की इन नसीहतों पर मल्लिकार्जुन खड़गे भड़क उठे. उन्होंने राज्यसभा में पलटवार करते हुए कहा कि क्या अब मुझे रिजिजू से नियम सीखना पड़ेगा? नियम मैं भी जानता हूं. अगर मैं यहां अपना विषय पढ़कर नहीं बोलूंगा, तो क्या आपके द्वारा दिया गया विषय पढ़ूंगा? खड़गे ने पवन खेड़ा का बचाव करते हुए कहा कि वे पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं और सरकार जानबूझकर विपक्ष के सदस्यों का अपमान कर रही है.

ये भी पढ़ें: परिसीमन बिल पर सरकार का वापस दांव! 17 अगस्त से संसद में मचेगा गदर, जानें क्या है पूरा प्लान?

गृह मंत्री आएं और जवाब दें (Rajya Sabha adjourned)

खड़गे ने दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली के एक बयान का हवाला देते हुए याद दिलाया कि लोकतंत्र में व्यवधान भी कभी-कभी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होता है. नेता प्रतिपक्ष ने साफ कहा कि विपक्ष देश और जनता से जुड़े प्रासंगिक मुद्दे उठा रहा है, लेकिन सरकार जवाब देने से भाग रही है. उन्होंने मांग की है कि संबंधित मंत्री (गृह मंत्री) सदन में आकर इस पूरे मामले पर अपना आधिकारिक बयान दें. फिलहाल इस जोरदार हंगामे के कारण संसद का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago