देश

Adani Group और PGTI की साझेदारी से भारतीय गोल्फ को मिलेगा नया आयाम, अहमदाबाद में गोल्फ प्रशिक्षण अकादमी का किया शुभारंभ

पूर्व क्रिकेटर और PGTI (प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष कपिल देव ने शनिवार को अडानी ग्रुप के साथ हुई साझेदारी पर खुशी जाहिर की. यह साझेदारी 2025 में होने वाले अडानी इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप के आयोजन के लिए हुई है. यह टूर्नामेंट भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेगा.

अडानी ग्रुप पहली बार भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ में कदम रख रहा है. इस पहल का उद्देश्य गोल्फ को अधिक लोकप्रिय बनाना, नई प्रतिभाओं को मंच देना और इस खेल को भारत में मुख्यधारा में लाना है.

कपिल देव ने इस मौके पर गोल्फ को समर्थन देने वाले सभी लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा,”अधिकतर लोग क्रिकेट को ही देखते हैं, लेकिन इस बार आपने गोल्फ पर ध्यान दिया. एक क्रिकेटर होने के नाते, मुझे खुशी है कि अन्य खेलों को भी महत्व दिया जा रहा है. बड़े कॉरपोरेट्स को आगे आकर खेलों को बढ़ावा देना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा कि अडानी ग्रुप ने युवाओं को मौका देने की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा,”हम हर कॉरपोरेट से खेलों को अपनाने की अपील करते हैं. अडानी ग्रुप ने यह जिम्मेदारी ली है, और यह बहुत गर्व की बात है.”

टूर्नामेंट और पुरस्कार राशि

यह टूर्नामेंट 1 से 4 अप्रैल 2025 तक ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिज़ॉर्ट में आयोजित होगा. यह 11 साल बाद इस प्रतिष्ठित स्थल पर PGTI की वापसी होगी. टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 1.5 करोड़ रुपयेहोगी.

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा,”हम कपिल देव जी और PGTI के साथ जुड़कर भारतीय गोल्फ को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारा उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय अवसर और प्रशिक्षण प्रदान करना है.”

PGTI के लिए ऐतिहासिक पल

PGTI के CEO, अमनदीप जोहल ने इस साझेदारी को “ऐतिहासिक क्षण” बताया. उन्होंने कहा,”इससे PGTI को नई ऊंचाई मिलेगी. अडानी ग्रुप के समर्थन से भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ को मजबूत आधार मिलेगा. शानदार पुरस्कार राशि, बेहतरीन खेल सुविधाएं और देश के शीर्ष खिलाड़ी—यह टूर्नामेंट यादगार रहेगा.”

टूर्नामेंट से पहले 29 मार्च 2025 को अहमदाबाद के बेल्वेडियर गोल्फ एंड कंट्री क्लब में एक प्री-टूर्नामेंट इवेंट होगा. इसके अलावा, पांच शीर्ष PGTI प्रोफेशनल गोल्फर अडानी इंटरनेशनल स्कूल के 50 बच्चों को गोल्फ से परिचित कराएंगे.

अडानी ग्रुप और PGTI मिलकर अहमदाबाद के बेल्वेडियर गोल्फ एंड कंट्री क्लब में एक संयुक्त गोल्फ ट्रेनिंग अकादमी शुरू करेंगे. यह पहल ग्रासरूट स्तर पर खेल को विकसित करने और भारत की 2036 ओलंपिक बोली को समर्थन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, झारखंड में निवेश के कई मुद्दे पर हुई चर्चा

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

8 seconds ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

59 seconds ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

1 hour ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

1 hour ago